बदरीनाथ के दर्शन कर पीपलकोटी पहुंचे न्याय के देवता गोल्जू देवता, भक्तों ने किए दर्शन–

by | Nov 11, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

पीपलकोटी में निकाली भव्य शोभा यात्रा, भक्तों ने अपने परिवार की कुशलता की मनोकामना की–

पीपलकोटी 11 नवंबर 2024: न्याय के देवता गोल्जू देवता सोमवार को बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा करने के बाद बदरीनाथ के प्रमुख यात्रा पड़ावपीपलकोटी पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा का आयोजन कर गोल्जू देवता के दर्शन किए।

भारी संख्या में भक्तों ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कुमाऊं के गोल्जू देवता बदरीनाथ के दर्शनों को गए थे। सोमवार को देवता की डोली वापस पीलपकोटी पहुंची, यहां देवता की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। भक्तों ने देवता का फूलों से स्वागत किया। देवता ने यहां ध्याणी परिवार कनक शाह, प्रकाश शाह, सज्जन शाह का निमंत्रण स्वीकार किया और उनके आवास पर गए, यहां लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

इस दौरान महिलाओं ने भजन कीर्तन कर देवता का आशीर्वाद लिया। यहां हनुमान मंदिर व दुर्गा मंदिर में भी देवता भेंट करने गए। इसके बाद घूनीरामणी में स्थित गोल्जू मंदिर में भेंट करने निकल गए। वहां से देव डोली चंपावत के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान देवेंद्र नेगी, अयोध्या हटवाल, बद्री भट्ट, सुनील शाह, चम्पा शाह, सुनीता शाह, गायत्री, शोभा आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...
error: Content is protected !!