आस्था: घूनी गांव के गोरिया राजा मंदिर में पहुंची न्याय के देवता गोल्जू देवता की संदेश यात्रा–

by | Nov 12, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

भक्तों ने किया यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत, बदरीनाथ धाम के दर्शनों के बाद गोरिया राजा मंदिर पहुंची यात्रा, प्राचीन मंदिरों के संरक्षण का दिया संदेश–

नंंदानगर/पीपलकोटी 12 नवंबर 2024: बदरीनाथ धाम के दर्शनों के बाद न्याय के देवता गोल्जू देवता की संदेश यात्रा नंदानगर के सुदूरवती पर्यटन और सांस्कृतिक गांव घूनी गांव के गोरिया राजा मंदिर में पहुंची। यह यात्रा चंपावत के गोल्जू मंदिर से शुरू हुई। धरोहर संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. शंभू प्रसाद पांडे ने बताया कि यह यात्रा प्राचीन मंदिरों के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित की गई है। अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए सभी लोगों को आगे आने का आह्वान किया गया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान लखपत सिंह नेगी, यात्रा संयोजक सुरेंद्र सिंह रावत, पूजा समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यात्रा का समापन 24 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। वहीं, सोमवार को यात्रा के पीपलकोटी में पहुंचने पर भारी संख्या में भक्तों ने गोल्जू भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कुमाऊं के गोल्जू देवता बदरीनाथ के दर्शनों को गए थे। भक्तों ने यात्रा का फूलों से स्वागत किया। देवता ने यहां ध्याणी परिवार कनक शाह, प्रकाश शाह, सज्जन शाह का निमंत्रण स्वीकार किया और उनके आवास पर गए, यहां लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

इस दौरान महिलाओं ने भजन कीर्तन कर देवता का आशीर्वाद लिया। यहां हनुमान मंदिर व दुर्गा मंदिर में भी देवता भेंट करने गए। इसके बाद घूनीरामणी में स्थित गोल्जू मंदिर में भेंट करने निकल गए। वहां से देव डोली चंपावत के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान देवेंद्र नेगी, अयोध्या हटवाल, बद्री भट्ट, सुनील शाह, चम्पा शाह, सुनीता शाह, गायत्री, शोभा आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...
error: Content is protected !!