आस्था: छोटी काशी हाट गांव के प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर में तीन दिवसीय विष्णु सहस्त्रनाम महायज्ञ शुरू–

by | Nov 12, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

आचार्यगणों ने यज्ञकुंड में दी मंत्रों की आहूतियां, भूमियाल देवता ने अवतरित होकर भक्तों को दिए दर्शन, महिलाओं ने परंपरागत वेशभूषा में भव्य जल कलश यात्रा निकाली–

पीपलकोटी 12 नवंबर 2024: शिवनगरी छोटी काशी हाट गांव के प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक परंपराओं के साथ तीन दिवसीय विष्णु सहत्रनाम महायज्ञ शुरू हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने भव्य जलकलश यात्रा भी निकाली।

लक्ष्मीनारायण मंदिर में मंगलवार को तड़के से ही विशेष पूजाएं शुरू हो गई थी। मंदिर के आचार्य पंडित भगवती प्रसाद हटवाल ने भगवान लक्ष्मीनारायण का अभिषेक किया। सुबह आठ बजे महायज्ञ स्थल पर पूजा-अर्चना के साथ भगवान विष्णु और हनुमान ध्वज स्थापित किया गया। इसके बाद संस्कृत महाविद्यालय ज्योतिर्मठ के आचार्य पुरोहितों ने गणेश पूजा के साथ महायज्ञ की धार्मिक प्रक्रियाएं शुरू की। हाट गांव की महिलाओं ने ल्वांह गांव के प्राकृतिक जलस्रोत से मंदिर तक तांबे के कलश में जलयात्रा आयोजित की। इस दौरान मंदिर में भूमियाल देवता ने अपने अवतारी पुरुष पर अवतरित होकर भक्तों को दर्शन दिए। अपराह्न दो बजे पंडित शुभांकर पुरोहित के नेतृत्व में ज्योतिर्मठ संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य ब्राह्मणों ने महायज्ञ शुरू किया।

ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल, पंकज हटवाल, नरेंद्र पोखरियाल आदि ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए प्रवासी भी अपने गांव लौटे हैं। ग्रामीणों में महायज्ञ को लेकर उत्साह बना हुआ है।

Latest News

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...

सख्ती: जनपद में फिर से चलाया जाएगा राशन कार्ड सत्यापन अभियान, अपात्र होंगे चि​न्हित–

फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, पात्र लोगों को मिलेगा गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी सुविधाओं का...

जीरो ग्राउंड: रात को निरीक्षण पर निकले रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा–

आपातकालीन परिचालन केंद्र व यात्रा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण-- रुद्रप्रयाग, 29 अप्रैल 2026:...

चमोली: नम आंखों से भक्तों ने मां अनसूया को दी विदाई, जयकारों से गूंजी मंडल घाटी

सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...
error: Content is protected !!