आस्था: छोटी काशी में दिनभर गूंजती रहीं वेद ऋचाएं, महायज्ञ में आचार्य ब्राह्मणों ने दी मंत्रों की आहूतियां–

by | Nov 13, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

हाट गांव के प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर में चल रहा विष्णुसहस्त्रनाम महायज्ञ, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी–

पीपलकोटी, 13 नवंबर 2024: अलकनंदा के किनारे ​स्थित शिवनगरी छोटी काशी हाट गांव के प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर में बुधवार को भी दिनभर वेद ऋचाएं गूंजतीं रहीं। महायज्ञ में आचार्य ब्राह्मणों ने लाखों मंत्रों की आहूतियां दी।

महिला मंगल दल और युवक मंगल दल हाट के महिला व युवाओं ने कीर्तन-भजन आयोजित किया। भगवान लक्ष्मीनारायण के दर्शनों को दूर-दराज के भक्तगण भी पहुंच रहे हैं। सुबह 6 बजे से मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान लक्ष्मीनारायण की अभिषेक पूजा हुई। मंदिर में दिनभर पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान संस्कृत महाविद्यालय ज्योतिर्मठ के आचार्य पुरोहितों ने जौ, अक्षत, श्रीफल, घी के साथ महायज्ञ में मंत्रों की आहूतियां दी।

महायज्ञ में मंत्रों की आहूतियां देते आचार्यगण-

इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष ऋषि हटवाल, अयोध्या खंडूरी, सुबोध ममगाईं, मुकेश पंत, अमित गैरोला, सौरभ चौहान, शिव प्रसाद पोखरियाल, चंडी प्रसाद हटवाल के साथ ही सैकड़ों भक्तगणों ने भगवान लक्ष्मीनारायण के दर्शन कर मनौतियां मांगी।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!