धार्मिक मिलन: छोटी काशी हाट गांव में उमड़ा आस्था का सैलाब, रो पड़ी ध्या​णियां–

by | Nov 14, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

लक्ष्मी नारायण मंदिर में तीन दिवसीय श्रीविष्णु सहस्त्रनाम महायज्ञ पूर्णाहूति के साथ हुआ संपन्न, विशाल भंडारे का हुआ आयोजन–

पीपलकोटी, 14 नवंबर 2024: ​शिवनगरी छोटी काशी हाट गांव गांव के प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर में तीन दिनों से चल रहा महायज्ञ पूर्णाहूति के साथ संपन्न हो गया है। इस दौरान वि​भिन्न गांवों से पहुंची ध्या​णियां रो पड़ी। विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के निर्माण से वीरान पड़ा हाट गांव इस धार्मिक अनुष्ठान से मानो फिर जीवंत हो गया था। भले ही गांव में मकानों के अवशेष ही बचे हैं, लेकिन लक्ष्मीनारायण मंदिर में महायज्ञ से एक बार फिर गांव में चहल-पहल लौट आई। ध्या​णियों ने अपने मकानों को देखा और फूट-फूटकर रो पड़ी। महायज्ञ आयोजन समिति ने ध्या​णियों को महायज्ञ का प्रसाद देकर विदा किया। भगवान लक्ष्मीनारायण के दर्शनों को दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोज​न भी किया गया।

बता दें कि हाट गांव के इर्द-गिर्द विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का काम चल रहा है। सिर्फ मंदिर को सुर​क्षित रखा हुआ है। हाट गांव के ग्रामीणाें ने इस वर्ष मंदिर में तीन दिवसीय श्री​विष्णुसहस्त्रनाम महायज्ञ का आयोजन किया। प्रवासी ग्रामीणों ने भी महायज्ञ को पूरा सहयोग किया। बृहस्पतिवार को मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़उमड़ पड़ी। ज्योतिर्मठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिष्य व मठ के प्रभारी स्वामी मुकुंदानंद महाराज और हरिद्वार के शिवानंद सरस्वती महाराज भी पूर्णाहूति में पहुंचे। इस दौरान स्वामी मुकंदानंद महाराज ने कहा कि लक्ष्मीनारायण मंदिर को यदि किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचा तो वे अपने प्राण त्याग देंगे। स्वामी शिवानंद सरस्वती महाराज ने मंदिर संरक्षण पर जोर दिया।

इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष ऋषि हटवाल, ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल, अयोध्या खंडूरी, सुबोध ममगाईं, मुकेश पंत, अमित गैरोला, सौरभ चौहान, पंकज हटवाल, नरेंद्र पोखरियाल, शिव प्रसाद पोखरियाल, चंडी प्रसाद हटवाल के साथ ही आचार्य ब्राह्मण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!