आस्था: बदरीनाथ धाम में अन्नकूट के बाद आदिकेदारेश्वर मंदिर के कपाट हुए बंद–

by | Nov 14, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

17 नवंबर को बंद हो जाएंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, वि​भिन्न धार्मिक प्रक्रियाएं हुई शुरू–

बदरीनाथ, 14 नवंबर 2024: देश के चार धामों में सर्वश्रेष्ठ बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के दूसरे दिन दोपहर में दो बजे बदरीनाथ मंदिर परिसर में ​स्थित भगवान आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट विधि-विधान से बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आदि केदारेश्वर मंदिर के दर्शन किए।

बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। बृहस्पतिवार को पंच पूजाओं के तहत दोपहर में बदरीनाथ धाम की भोग आरती के बाद आदि केदारेश्वर मंदिर में रावल अमरनाथ नंबूदरी ने भगवान आदि केदारेश्वर को पके चावलों का भोग (अन्नकूट) अर्पित किया।

धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, अमित बंदोलिया ने मंदिर में पूजा अर्चना संपन्न की। इसके बाद आदिकेदारेश्वर शिव लिंग को निर्वाण रुप में लाकर हिमालयी पुष्प और भस्म से ढका गया। मंदिर के पुजारी किशोर भट्ट और यमुना प्रसाद डंगवाल ने अपराह्न दो बजे मंदिर को कपाट बंद किए।

जबकि सवा दो बजे अराह्न आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के भी कपाट बंद कर दिए गए। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि पंच पूजा के तीसरे दिन शुक्रवार को वेद पुस्तकों की पूजा-अर्चना, खडग पुस्तक पूजा तथा वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो जायेगा।

Latest News

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...
error: Content is protected !!