तैयारी: नंदानगर में पहली बार होगा नगर पंचायत के लिए मतदान, 10 निकायों में 53 हजार मतदाता करेंगे मतदान–

by | Nov 16, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

जिला​ निर्वाचन अ​धिकारी संदीप तिवारी ने नोडल अधिकारियों की बैठक में सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के दिए निर्देश–

गोपेश्वर 16 नवंबर 2024: चमोली जिला प्रशासन निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। जिला निर्वाचन अ​धिकारीजिला​धिकारी संदीप तिवारी ने शनिवार को जिला सभागार में नोडल अधिकारियों की बैठक में सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान बताया गया कि जिले में दस निकाय क्षेत्रों हैं, जिसमें 53349 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

डीएम ने कहा कि निर्वाचन से संबंधी दायित्वों का भली भांति निर्वहन किया जाए, इसमें कोताही न बरतें। सभी अधिाासी अधिकारी मतदेय स्थलों में मूल भूत सुविधाओं की का निरीक्षण करें, जिन मतदेय स्थलों पर मरम्मत की जरूरत है उसका प्रस्ताव तत्काल उपलब्ध कराएं। मतदान व मतगणना कर्मियों की डाटा एंट्री, प्रशिक्षण, रूट चार्ट, परिवहन, लेखन सामग्री, नामांकन, मतगणना सामग्री, निर्वाचन नियंत्रण कक्ष, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम की स्थापना व व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित किया जाए। सुरक्षा व चिकित्सा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित सभी नोडल व सहायक नोडल अधिकारी मौजूद रहे। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि जिले में चार नगर पालिका व छह नगर पंचायत शामिल हैं। इसमें नवनिर्वाचित नगर पंचायत नंदानगर भी शामिल है, जहां प्रथम बार मतदान होगा। सभी निकायों में 64 वार्ड हैं, कुल 63 मतदान केंद्र व 80 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सभी निकायों में 83349 मतदाता पंजीकृत हैं। निर्वाचक नामावलियां मुद्रित कर दी गई हैं, मतदान कर्मियों की डाटा एंट्री का काम शुरू कर दिया गया है।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!