चमोली: श्रीगुरु राम राय प​ब्लिक स्कूल के वा​र्षिकोत्सव समारोह में मंत्रमुग्ध हुए दर्शक–

by | Nov 17, 2024 | चमोली, मनोरंजन, रचनात्मक | 0 comments

वा​र्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने गीतों, नृत्यों व हास्य नाटकों से बांधा समां, लोकगीतों पर झूमे अ​भिभावक–

गोपेश्वर 17 नवंबर 2024: श्रीगुरु राम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर में रविवार को वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली सहित विभिन्न गीतों ने नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी।

एसजीआरआर के वार्षिकोत्सव का मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी रावत व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने आरंभ किया। कार्यक्रम में सबसे पहले नर्सरी के बच्चों ने स्माइल ऑन द फेस गीत व नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं कक्षा एक के बच्चों की गढ़वाली लोक नृत्य सांवरी-सांवरी, तेरी खुट्यूं की झांवरी गीत की प्रस्तुति पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं-

इसके बाद आर्यभट्ट हाउस ने मणिपुरी लोकनृत्य, भाभा हाउस का मराठी लोकनृत्य, रमन हाउस की केबीसी नाटिका, रामनुज हाउस की हास्य नाटिका शोले की शानदार प्रस्तुतियां दी।

रमन हाउस के जीतू बगड़वाल लोकनृत्य ने खूब वाहवाही बटोरी। विद्यालय के प्रधानाचार्य पीवी मैठाणी ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। इस अवसर पर जिला अस्पताल गोपेश्वर के सर्जन डॉ. नीरज पिमोली, पीटीए अध्यक्ष विवेक नेगी, केएस राणा, आरपी पुरोहित, आरएस पुंडीर, वाईएस भंडारी, नवीन डिमरी, सचिन झिंक्वाण, ममता नेगी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!