बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम के दर्शनों के लिए साधु संत समाज, हकहकूकधारी, तीर्थ पुरोहित और स्थाानीय श्रद्घालु तरस रहे हैं। अपने आराध्य देव की एक झलक पाने के लिए बेताब स्थानीय लोगों ने कई दिनों तक बदरीनाथ धाम में आंदोलन भी चलाया, इसके बाद भी सरकार से यात्रा की अनुमति नहीं मिल पाई है। लोग सरकार से नाराज हैं। भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के लिए धाम में ही कई सालों तक मौन धारण में रहे मौनी बाबा ने आमरण अनशन ही शुरू कर दिया है। वे पिछले सात दिनों से धाम में आमरण अनशन में बैठे हैं। करीब साढ़े दस हजार फीट की ऊंचाई पर आमरण अनशन करना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन अपने आराध्य के दर्शनों के लिए संत समाज भी लालायित है। मौनी बाबा का अब धीरे धीरे स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। उनका वजन भी कई किलोग्राम कम हो गया है। मौनी बाबा ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह हो गए हैं आमरण अनशन किए, लेकिन अभी तक न तो प्रशासन का कोई अधिकारी उनकी सुध लेने पहुंचा है और ना ही देवस्थानम बोर्ड के अधिकारी। शासन स्तर पर भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि अनशन के दौरान ही कुछ हो जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। चारधाम यात्रा को शुरू करने का निर्णय न्यायालय में है, जिस कारण सरकार भी इस पर निर्णय नहीं ले पा रही है। बताया जा रहा है कि आठ सितंबर को न्यायालय में यात्रा पर फैसला हो सकता है।
हे बदरीनाथ, दर्शन दें- भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के लिए हिमालय में अनशन कर रहा ये बाबा–
by laxmi Purohit | Sep 7, 2021 | आस्था, चमोली, चारधाम | 0 comments

Latest News
अभिभावकों, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...
मुख्य शिक्षाअधिकारी के साथ ही शिक्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...
विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...
अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...
कोषागार का किया वार्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...
यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...
कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...
तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

