पांडुकेश्वर के योग ध्यान बदरी मंदिर में विराजमान हुए कुबेर जी और उद्धव जी–

by | Nov 18, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंज उठा पांडुकेश्वर, भक्तों ने की पुष्प वर्षा, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी पहुंचेगी नृसिंह मंदिर–

जोशीमठ 18 नवंबर 2024: बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार को शीतकाल में बंद होने के बाद गढ़वाल स्काउट के बैंड के साथ सोमवार सुबह 10 बजे बदरीनाथ धाम से प्रस्थान कर उद्धव जी श्री कुबेर जी तथा रावल अमरनाथ नंबूदरी सहित आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ के धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल तथा वेदपाठी रविंद्र भट्ट एवं सैकड़ो श्रद्धालु – हक हकूक धारियों के साथ देवडोलियां योग बदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंची। जहां देवडोलियों का भब्य स्वागत हुआ।

सोमवार को श्री कुबेर जी, उद्वव जी एवं शंकराचार्य जी की गद्दी पांडुकेश्वर पहुंचने के दौरान जय बदरीविशाल तथा सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों से वातावरण गूंज उठा।इस दौरान लोगों ने देवडोलियों पर पुष्प वर्षा की।

श्री उद्धव जी योग बदरी मंदिर एवं कुबेर जी कुबेर मंदिर अपने पांडुकेश्वर स्थित मंदिर में पहुंचे जहां पांडुकेश्वर गांव के श्रद्धालुओं ने कुबेर जी श्री उद्धव जी तथा शंकराचार्य गद्दी सहित रावल जी का स्वागत किया तथा महिला मंगल दल पांडुकेश्वर ने भजन कीर्तन का आयोजन किया, श्री कुबेर, उद्धव शीतकाल छ:मासपांडुकेश्वर में प्रवास करेंगे। जबकि श्री गरूड़ शीतकाल में जोशीमठ प्रवास करेंगे।

मंगलवार प्रात: को आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी योग बदरी पांडुकेश्वर से श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ को प्रस्थान करेगी, शीतकाल में छ: माह नृसिंह मंदिर स्थित आदि गुरु शंकराचार्य गद्दीस्थल प्रवास करेंगी। इसी के साथ इस यात्रा वर्ष का भी समापन हो जायेगा, इस मौके पर बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार,नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, राजदीप मेहता, जसवीर मेहता, अनूप भंडारी, दीपक सनवाल,अभिषेक पंवार,ग्राम प्रधान बबीता पंवार, वीना पंवार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!