चमोली: जब जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने डीएसओ को कहा एक घंटे में जिला मुख्यालय पहुंचे तों​खिसक गई पैरों तले जमीन–

by | Nov 18, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पढ़ें पूरी खबर, जिला​धिकारी ने अ​धिकारी का एक दिन का सर्विस ब्रेक करते हुए वेतन रोकने के दिए आदेश–

गोपेश्वर 18 नवंबर 2024: चमोली के जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी को जिला​धिकारी को भ्रामक जानकारी देना भारी पड़ गया। वे बिना बताए जनपद को छोड़कर देहरादून चले गए थे, जिसको जिला​धिकारी ने गंभीरता से लिया और उनके एक दिन की सर्विस ब्रेक करते हुए एक दिन का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं।

गौचर मेले में मेलाधिकारी/उपजिलाधिकारीकर्णप्रयाग के साथ जिला स्तरीय अधिकारियों की तैनाती का रोस्टर बनाया गया है। 16 नवंबर को उनके साथ जिला पूर्ति अधिकारी चमोली जसवंत सिंह कंडारी की तैनाती की गई थी। मेलाधिकारी ने बताया कि जिला पूर्ति अधिकारी मेला स्थल में ड्यूटी पर नहीं हैं। कंट्रोल रूम और जिला कार्यालय से उन्हें फोन किया तो उन्होंने मेला स्थल में होने की बात कही।

उसके बाद जिलाधिकारी ने फोन किया और एक घंटे में जिला मुख्यालय आने को कहा तब पूर्ति अधिकारी ने देहरादून में होने की जानकारी दी। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिला पूर्ति अधिकारी ने सौंपे गए कार्यों का निर्वहन नहीं किया, सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ा और उच्चाधिकारियों को भ्रामक सूचना दी।

डीएम ने इसे सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन बताते हुए 16 नवंबर के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। साथ ही ड्यूटी में अनुपस्थित मानते हुए 16 नवंबर को सर्विस में ब्रेक दिया गया है। जिला​धिकारी के इस कमद से अन्य अ​धिकारियों में भी हड़कंप है। यह भी बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से अ​धिकारी की लोकेशन भी ट्रेस की गई।

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!