चमोली: गांव तक सड़क के लिए डुमक गांव के ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट में अनशन शुरू–

by | Nov 19, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

आक्रो​शित ग्रामीणों ने गोपेश्वर नगर में निकाली रैली, जिला​धिकारी ने परिसर में आकर लिया ग्रामीणाें से ज्ञापन, समस्या सुनीं–

गोपेश्वर 19 नवंबर 2024: पिछले लंबे समय से अपने गांव में ही सड़क की मांग को लेकर आंदोलित डुमक गांव के ग्रामीणों ने थक हारकार मंगलवार से कलेक्ट्रेट परिसर में ही आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

ग्रामीणों ने कहा कि अब सड़क निर्माण के बाद ही आंदोलन को विरात दिया जाएगा। कहा गया कि जल्द सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो आंदोलन तेज कर लिया जाएगा। मंगलवार को जब ग्रामीण कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे तो जिला​धिकारी संदीप तिवारी परिसर में पहुंचे और ग्रामीणों ने उन्हें प्रधानमंत्री को संबो​धित ज्ञापन सौंपा।

गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे डुमक गांव के ग्रामीण-

सैंजी लग्गा मैकोटडुमकगलगोठसड़क निर्माण की मांग को लेकर डुमक के ग्रामीण एक अगस्त से गांव में क्रमिक अनशन पर बैठे हुए थे। शासन प्रशासन के स्तर पर मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने मंगलवार को गोपेश्वर नगर में रैली निकाली और कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर अनशन शुरू कर दिया।

ग्रामीणों की मांग है कि सड़क का रुका हुआ काम शुरू किया जाए और इसे 2010 के एलाइमेंट से ही बनाया जाए। अनशन पर अंकित भंडारी, अनिरुद्ध सिंह सनवाल बैठे हैं, उनके साथ विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह सहित अन्य ग्रामीण भी धरने पर बैठे हुए हैं।

डीएम को ज्ञापन पढ़कर सुनाते ग्रामीण-

वहीं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को भी ज्ञापन भेजा है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि अधिकारियों की मनमानी के चलते उनका गांव सड़क से वंचित है। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क का काम 2010 के एलाइमेंट से शुरू कराने की मांग की है।

—-

डुमक की सड़क

– स्यूंण से डुमक गांव के लिए 2007-08 में 32 किमी सड़क की स्ववीकृति मिली। 2010 में पर्यावरण मंत्रालय ने इसे स्वीकृति दी। इसी साल पीएमजीएसवाई ने संजय कंस्ट्रक्शन कंपनी को ठेका दिया। कंपनी ने 2013 तक नौ किमी सड़क बनाने के बाद काम बंद कर दिया।

2015 में रेट रिवाइज कर शेष करीब 23 किमी सड़क के लिए स्टार कंस्ट्रक्शन कंपनी को ठेका दिया। कंपनी ने 2017 तक सिर्फ आठ किमी सड़क बनाई और काम बंद कर दिया। 2019 में पीएमजीएसवाई ने सड़क का एलाइमेंट बदलकर इसकी दूरी 3.53 किमी कम कर दी।

इसपर किसी को आपत्ति नहीं थी। लेकिन कार्य शुरू नहीं हुआ और 2021-22 में फिर इसका एलाइमेंट बदल दिया गया। जिसमें डुमक को छोड़ दिया और सड़क को सीधे कलगोठ तक बनाया जाना था। इससे डुमक के ग्रामीण नाराज हो गए जिससे सड़क को लेकर विवाद शुरू हो गया।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!