चमोली: अचानक पहाड़ी से गिरा पत्थर, चपेट में आने से खाई में गिरा युवक, मौत–

by | Nov 19, 2024 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

इन दिनों गांवों में सूखी घास लेने जंगल में जा रहे ग्रामीण, इसी दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, गांव में छाया मातम–

गोपेश्वर 19 नवंबर 2024: चमोली जनपद के निजमुला घाटी के सैंजी गांव के युवक की सूखी घास निकालते समय पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक के खाई में गिरने से मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को यशवंत फरस्वाण (35) पुत्र भगवंत फरस्वाण घास लेने के लिए किरुली गांव के समीप जंगल में सूखी घास लेने गया हुआ था। दोपहर के समय अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से वह गहरी खाई में गिर गया।

घास लेने गए अन्य लोगों की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक आशीष बिष्ट ने फोन करने के बाद बताया कि यशवंत जंगल में सुखी घास लेने गया था। अचानक पत्थर की चपेट में आने से वह खाई में जा गिरा, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

Latest News

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...
error: Content is protected !!