चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

by | Aug 2, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर घाटी–

ज्योतिर्मठ, 02 अगस्त 2026: विश्व धरोहर फूलों की घाटी इस वर्ष पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है। सीजन शुरू होने के महज दो माह के भीतर ही घाटी ने पिछले पूरे सीजन का पर्यटक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय पर्यटकों की रिकॉर्ड आमद से न केवल पर्यटकों की संख्या में नया कीर्तिमान बना है, बल्कि वन विभाग के राजस्व में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

एक जून से 30 जुलाई तक फूलों की घाटी में 16,462 पर्यटक पहुंच चुके हैं। इनमें 86विदेशी और 16,376 भारतीय पर्यटक शामिल हैं। पिछले वर्ष पूरे सीजन में कुल 15,924 पर्यटक घाटी पहुंचे थे, जिनमें 416विदेशी शामिल थे। इस वर्ष विदेशी पर्यटकों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही है, लेकिन भारतीय पर्यटकों की बढ़ी संख्या ने पिछले सभी रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं।

फूलों की घाटी की वनक्षेत्राधिकारी चेतनाकांडपाल ने बताया कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या से विभाग के राजस्व में भी लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले पूरे सीजन में विभाग को 33.28 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, जबकि इस वर्ष केवल दो माह में ही 30.35 लाख रुपये की आय हो चुकी है। उन्होंने कहा कि घाटी अभी लगभग तीन माह तक पर्यटकों के लिए खुली रहेगी। ऐसे में पर्यटकों की संख्या और राजस्व दोनों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की उम्मीद है।

बारिश के बाद फिर पर्यटकों के लिए खुली घाटी

भारी बारिश के चलते शुक्रवार को एहतियात के तौर पर फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। शनिवार को मौसम साफ होने के बाद घाटी को फिर से खोल दिया गया। इसके साथ ही घाटी एक बार फिर पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार हो उठी। वनक्षेत्राधिकारी चेतनाकांडपाल ने बताया कि इस समय घाटी में विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूल पूर्ण खिलाव पर हैं और प्राकृतिक सौंदर्य अपने चरम पर है। शनिवार को 300 से अधिक पर्यटकों ने घाटी का भ्रमण किया।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!