केदारनाथ उपचुनाव: सुबह 11 बजे तक 17.69 प्रतिशत हुआ मतदान–

by | Nov 20, 2024 | निर्वाचन, रूद्रप्रयाग | 0 comments

मतदान को लेकर मतदाताओं में दिख रहा गजब का उत्साह, कामकाजी महिलाओं ने पहले घर का काम निपटाया फिर दी वोट–

अगस्त्यमुनि 20 नवंबर 2024: केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 11 बजे तक 17.69 प्रतिशत मतदान हो गया है। कामकाजी महिलाओं ने सुबह अपने घरों का जरुरी काम निपटाया और उसके बाद वोट देने पहुंचे। संवेदनशील से लेकर सामान्य मतदान केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

बता दें कि सुबह ठीक 8 बजे से 07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई थी। सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण मतदान संबंधी व्यवस्थाओं का जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने विकास खंड अगस्त्यमुनि के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमेली एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि महिला पिंक बूथ का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उप निर्वाचन के महापर्व को लेकर सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि विधान सभा के अंतर्गत 04 ऐसे मतदान बूथ तैयार किए गए हैं जिनमें दिव्यांग, महिला बूथ, युवा व यूनिक बूथ शामिल हैं।

साथ ही कुछ ऐसे मतदान बूथ हैं जो दूरस्थ स्थान पर हैं उन्हें भी विकसित किया गया है ताकि लोगों को उनका मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा सके। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी ने अगस्त्यमुनिहाॅल में स्थापित वेबकास्टिंग के माध्यम से पोलिंग बूथ का भी जायजा लिया।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!