चमोली: यह गांव बनेगा मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम, गांव में सभी मूलभूत सुविधाएं होंगी विकसित —

by | Nov 25, 2024 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों को गांव का भ्रमण करने के साथ ही कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश–

गोपेश्वर 25 नवंबर 2024: चमोली जनपद के गैरसैंण विकास खंड में ​स्थितसारकोट गांव मुख्यमंत्री आदर्श गांव बनेगा। आदर्श गांव के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। सोमवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र गांव का भ्रमण कर कार्ययोजना तैयार करें। जिससे वहां पर विकास कार्यों को किया जा सके।

हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण ब्लॉक के सारकोट गांव का भ्रमण कर उसे आदर्शन गांव बनाने की घोषणा की थी। सोमवार को जिलाधिकारी ने सभी विभागों के साथ बैठक में निर्देश दिए कि सारकोट में सामाजिक, आर्थिक और मानव विकास के लिया योजना तैयार की जाए। सभी बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं के साथ पात्र लोगों को योजनाओं से आच्छादित किया जाए। आंगनबाड़ी भवन, पंचायत भवन, प्रावि भवन की मरम्मत, स्मार्ट क्लास के लिए प्रस्ताव तैयार करें। पूर्व सैनिकों को सुविधाएं, सामाजिक पेंशन, लोगों को होम का स्टे पंजीकरण कराने, सोलर लाइट लगाने, सिंचाई नहरों की मरम्मत, सिंचाई टैंक, चेन फेंसिंग सहित सभी विभागों से संभावित कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में परियोजना निदेशक आनंद सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, मुख्य शिक्षाधिकारी धर्म सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुबोध शुक्ल, सहायक परियोजना अधिकारी केके पंत, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल के साथ ही अन्य अ​धिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!