गोपेश्वर। घाट विकासखंड के सबसे दूरस्थ गांव सुतोल के लोग क्षेत्र की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले। उन्होंने डीएम से मांग की कि क्षेत्र में सड़क और दूरसंचार की समस्या को दूर किया जाए। क्षेत्र में आयुर्वेदिक अस्पताल तो है, लेकिन डॉक्टर नहीं। फार्मेसिस्ट के भरोसे अस्पताल संचालित हो रहा है। कहा है कि घाट-सुतोल मोटर मार्ग की हालत दयनीय बनी हुई है। सड़क का डामरीकरण और सुधारीकरण नहीं होने से सुतोल में निवास करने वाले १५० परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर 20 किलोमीटर तक तो डामरीकरण है लेकिन इससे आगे 10 किलोमीटर तक सड़क बदहाल स्थिति में है। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क के डामरीकरण की मांग की है। कहा कि सुतोल नंदा देवी राजजात का अंतिम पड़ाव है। साथ ही यह पर्यटक स्थल भी है। इससे आगे रूपकुंड मार्ग पर राजस्व ग्राम तातड़ा और सुगड हैं, यहां भी सडक़ का निमार्ण कराया जाए। सुतोल गांव में संचार सुविधा नहीं होने से ग्रामीण काफी परेशान रहते हैं। क्षेत्र में संचार सेवा के लिए मोबाइल टावर लगाया जाए। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुतोल राजपाल कुमार, उपप्रधान कमल पंवार, चंद्र सिंह नेगी, कमल सिंह, अर्जुन सिंह, बक्तावर सिंह, बादर सिंह, भवान सिंह आदि शामिल थे। ग्रामीणों ने एलान किया है कि यदि उनकी उपरोक्त समस्याओं का निराकरण अतिशीघ्र नहीं किया जाता है तो समस्त ग्रामवासी आगामी विधानसभा चुनाव 2022 का बहिष्कार करने हेतु बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं सरकार और प्रशासन की होगी।
सुतोल गांव में न अस्पताल, न संचार सेवा, डीएम से मिले ग्रामीण, बताई समस्याएं–
by laxmi Purohit | Sep 8, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments

Latest News
गोपेश्वर खेल मैदान में आयोजित हो रही परीक्षा, खूब दमखम दिखा रहे बच्चे-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026:...
जिलाधिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...
गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...
डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...
लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...
चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...
गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...
भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
