चमोली: संतानदायिनी माता अनसूया मेला 14 से शुरू होगा शुरू, मंदिर समिति का हुआ विधिवत गठन–

by | Nov 27, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

चारों ओर से गेंदे के फूलों से सजाया जाएगा माता अनसूया का मंदिर, अनसूया गेट से मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी छह गांवों की देव डोलियां–

गोपेश्वर, 27 नवंबर 2024: चमोली जनपद में ​स्थितसंतानदायिनी माता अनसूया मेला इस वर्ष 14 दिसंबर से शुरू होगा। 14 को छह देव डोलियां अनसूया मंदिर पहुंचेंगी और 15 को माता से विदा लेकर अपने-अपने स्थानों के लिए प्रस्थान करेंगी। मेला आयोजन को लेकर क्षेत्रीय जनता की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान अनसूया मंदिर ट्रस्ट समिति का विधिवत गठन भी हुआ।

जिसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगत सिंह बिष्ट को अध्यक्ष, सुदर्शन तोपवाल को सचिव और विरेंद्र सिंह राणा को कोषाध्यक्ष चुना गया है। मंडल में अनसूया मंदिर ट्रस्ट के सभागार में आयोजित बैठक में सिरोली, मंडल, कोटेश्वर, बणद्वारा, बैरागना, भदाकोटी, कुनकुली और अनसूया गांव के ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 दिसंबर को मंडल में अनसूया गेट से छह देव डोलियां अनसूया मंदिर जाएंगी। इसके बाद मंदिर में बरोहियों (निसंतान दंपति) की ओर से माता अनसूया की पूजा अर्चना की जाएगी। 15 को देव डोलियां माता अनसूया से विदा लेकर अपने-अपने क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेंगी।

मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट ने कहा कि अनसूया मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया जाएगा। प्रशासन से मंदिर परिसर में सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधा दिए जाने को लेकर वार्ता की जाएगी। मंदिर को चारों ओर से गेंदे के फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर में पहुंचने वाली निसंतान दंपतियों का रजिस्ट्रेशन मंडल और अनसूया मंदिर में 13 दिसंबर से शुरू किया जाएगा। मेला आयोजन को लेकर क्षेत्रीय जनता में उत्साह बना हुआ है। मंडल क्षेत्र में लोग मेले की तैयारियों में जुट गए हैं।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!