चमोली: प्रशासन ने दो अनशनकारियों को अस्पताल में कराया भर्ती, दो और बैठे–

by | Nov 28, 2024 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

सड़क के लिए 10 दिन से कलेक्ट्रेट में अनशन पर बैठे हैं डुमक के ग्रामीण, सांसद अनिल बलूनी से की फोन पर बात–

गोपेश्वर, 28 नवंबर 2024: अपने गांव को सड़क से जोड़ने की मांग के लिए पिछले दस दिनों से कड़ाके की ठंड में डुमक गांव के ग्रामीण कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन में बैठे हैं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है।

सड़क के लिए अनशन पर बैठे डुमक के दो ग्रामीणों को प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं उनकी जगह पर दो अन्य ग्रामीणों ने अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने एलान किया कि जब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

अनशन पर बैठे ग्रामीण-

सैंजी लगा मैकोटडुमककलगोठसड़क की मांग को लेकर डुमक के ग्रामीणों ने 10 दिनों से कलेक्ट्रेट परिसर में अनशन शुरू किया हुआ है। प्रशासन दो से तीन दिन में ग्रामीणों को अनशन से उठाकर अस्पताल में भर्ती करवा रहा है, वहीं उनकी जगह पर अन्य ग्रामीण अनशन शुरू कर रहे हैं। बृहस्पतिवार अपराह्न अनशन पर बैठे विक्रम सिंह और मनोज सिंह को प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है। दोनों तीन चार दिनों से अनशन पर बैठे हुए थे। उनके उठते ही दिलबर सिंह और ताजबर सिंह ने अनशन शुरू कर दिया है।

बृहस्पतिवार सुबह गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने भी ग्रामीणों से फोन पर सड़क के संबंध में बात की। ग्रामीणों का कहना है कि सांसद ने सड़क के संबंध में कोई ठोस समाधान की बात नहीं कही। ग्रामीण अंकित सिंह का कहना है कि वे तब तक शांत नहीं होंगे जब तक उनके गांव को सड़क से जोड़ा नहीं जाता। इतने सालों से सड़क का इंतजार करते हुए दर्जनों बार आश्वासन दिए गए, लेकिन सभी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। ग्रामीणों ने एलान किया कि जब तक सड़क निर्माण के लिए जेसीबी से पहाड़ी की कटिंग शुरू नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!