चमोली: बदरीनाथ में अराइवल प्लाजा सहित अन्य 90 प्रतिशत काम पूरा–

by | Dec 1, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने धाम में मास्टर प्लान के कार्यों का किया निरीक्षण, कार्यों ने पकड़ी रफ्तार–

गोपेश्वर 01 दिसंबर 2024: जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर यहां चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का​ निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने के बाद मास्टर प्लान के कार्यों में काफी तेजी आ गई है। सिविक एमिनिटी सेंटर, टीआईसी और अराइवल प्लाजा का 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। दरवाजे, खिड़की व फिनिशिंग का काम चल रहा है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में शेष नेत्र झील व बदरीश झील का सौंदर्यीकरण, लूप रोड, बाईपास व स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पूरा हो गया है।

बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करते डीएम संदीप तिवारी-

टीआईसी और सिविक एमिनिटी सेंटर के कार्य इसी सीजन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। डीएम ने तीर्थ पुरोहित आवास निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा करने को कहा। पीआईयू और जल संस्थान को क्षतिग्रस्त सीवर लाइन को ठीक करने के निर्देश दिए। पर्यटन अधिकारी को प्रसाद योजना के तहत एनपीसीसी के माध्यम से बनाए जा रहे टीआईसी भवन में यात्रा व्यवस्था से जुड़े विभागों के कार्यालय और आवास के लिए कक्ष आवंटन हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने पांडुकेश्वर में योगध्यान बदरी मंदिर और कुबेर मंदिर में यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए शीतकालीन यात्रा के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान पीआईयू के अधिशासी अभियंता योगेश मनराल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एसके श्रीवास्तव, जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडेय, बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...

चमोली: छात्र-छात्राओं व कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति–

सरकार के चार साल पूरे होने पर पीजी कॉलेज गोपेश्वर में कार्यक्रम आयोजित-- गोपेश्वर, 24 मार्च 2026:...

चमोली: विश्व तपेदिक दिवस पर जनपद में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन–

​जागरुकता​शिविरों का आयोजन, तपेदिक उन्मूलन के लिए जागरुकता कार्यक्रम होंगे आयोजित-- गोपेश्वर, 24...

चमोली: तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना प्रबंधन ने प्रस्तावित आंदोलन को बताया निराधार–

परियोजना प्रबंधन ने कहा, 50 प्रतिशत स्थानीय लोगों को दिया रोजगार, चारापत्ती का नहीं कोई प्रावधान...
error: Content is protected !!