चमोली: दिव्यांगों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी, उपकरण भी बांटे–

by | Dec 3, 2024 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

जिला अस्पताल में विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित की गई गोष्ठी, सीएमएस ने किया संबोधन–

गोपेश्वर 03 दिसंबर 2024: विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला अस्पताल गोपेश्वर में दिव्यांगजनों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें सरकार की ओर से दिव्यांगों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान पांच दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र चमोली की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. अनुराग धनिक ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है।

अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर समय-समय पर दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हैं। जिला दिव्यांग केंद्र के काउंसलर अरविंद बिष्ट ने बताया कि इस साल विश्व दिव्यांग दिवस की अंतरराष्ट्रीय थीम ””सशक्तिकरण, समावेश और समानता की ओर कदम दिव्यांगों के अधिकारों और उनके कल्याण के प्रति जागरुकता फैलाने व समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि सभी दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड बनाना है। जिससे उन्हें सभी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। बताया कि जिले में 5265 यूडीआईडी कार्ड बने हैं। पुनर्वास केंद्र के द्वारा दिव्यांगजनों को स्वरोजगार ऋण, व्यावसायिक प्रशिक्षण के साथ सहायक उपकरण वितरित किए जा रहे हैं।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!