पीएमजीएसवाई की ​अ​धिक​ शिकायतें मिलने पर जिला​धिकारी संदीप तिवारी हुए नाराज–

by | Dec 3, 2024 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

अ​धिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने के दिए निर्देश, तहसील दिवस में पहुंचे थे जिला​धिकारी–

कर्णप्रयाग 03 दिसंबर 2024: जन समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में जिलासू में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में 35 फरियादी अपने गांव क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न शिकायतों को लेकर पहुंचे। जिनमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण किया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील और जिले की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान किया जाए और जो प्रकरण शासन स्तर पर लंबित है, उनको परस्यू किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी आम जनता की शिकायतों को गंभीरता ले और समयबद्ध उसका निस्तारण करें।  

डीएम के पास समस्याएं लेकर पहुंचे लोग-

तहसील दिवस में पीएमजीएसवाई से जुड़ी अधिकांश शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी। कहा कि जन समस्याओं का शीघ्र समाधान न किया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  

तहसील दिवस में जिलासू, गिरसा, ऐरास, सरणा, जिलोठी, उतरौं, सेम, मस्तगांव, काण्डई, आली, झिरकोटी आदि गांवों से पहुंचे फरियादियों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, आवास, मुआवजा, सहायता राशि एवं रेल विकास निगम से जुड़ी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें रखी।  


अ​धिकारियों को निर्देश देते डीएम संदीप तिवारी-

सेमी-पनाई-मासौं मोटर मार्ग का निर्माण कार्य कई वर्षाे से पूर्ण न होने तथा सड़क के मलबे से आवासीय भवन को क्षति होने, सडक की नालियां और स्कवर क्षतिग्रस्त होने, जिलासू-आली मोटर मार्ग का काम पूर्ण न होने, पैंणी-कुजासू मोटर मार्ग पर भूमिधरों को मुआवजा न मिलने और ग्राम रानौं से बॉजी-रौठला-खैड़ी-खुनीगाड मोटर मार्ग निर्माण हेतु क्षतिपूरक वृक्षारोपण के लिए भूमि चयन न होने और रेल विकास निगम के कार्याे से आवासीय भवनों को बने खतरे की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई, लोनिवि और आरवीएनएल को तत्काल मौका मुआयना करते हुए समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम उतरों में पेयजल आपूर्ति न होने, क्वींठीकाण्डा पेयजल योजना का कार्य पूर्ण न होने, रानौं गांव में पेयजल आपूर्ति की समस्या पर जल संस्थान एवं जल निगम को शीघ्र शिकायतों का निराकरण करने और उतरों गांव के विभिन्न तोकों में विद्युत के झूलते तारों को ठीक कराने के निर्देश दिए। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिलासू पेयजल योजना के तहत 104 परिवारों में 29 कनेक्शन पहले से थे और 75 नए कनेक्शन लगाए गए है। पेयजल योजना के पहले चरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और दूसरे चरण में 80 प्रतिशत तक कार्य पूर्ण हो गया है। जिसमें गांव के तीन पेयजल टैंक बनाए गए है।  

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के कार्य से सिंवाई में पंचायत भवन, मंदिर एवं प्राचीन जल स्रोत क्षतिग्रस्त होने, ग्राम कोलडा में भूमिधरों को अंशदान की राशि का भुगतान न किए जाने की शिकायत पर परियोजना के अधिकारियों को शीघ्र क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का मुआवजा धनराशि का वितरण करने के निर्देश दिए। दैवीय आपदा से शरणा में क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा न मिलने पर एसडीएम को जांच कर आपदा में प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा।

जिलासू में वर्ष 2013 की आपदा क्षतिग्रस्त कृषि भूमि का सुधारीकरण न होने और अवैध खनन को लेकर महिला मंगल दल की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम, जिला खनन अधिकारी और कृषि अधिकारी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। श्रम विभाग द्वारा टूल मशीनरी और मृतक श्रमिक को सहायता धनराशि न मिलने की शिकायत पर एसडीएम को जांच करने को कहा। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनका मौके पर समाधान किया।

तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी अबरार अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अभिषेक गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह, तहसीलदार सुधा डोभाल सहित सभी विभागों के जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!