नशे की तस्करी पर चमोली पुलिस का प्रहार, 1.513 किग्रा चरस के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल की जब्त–

by | Dec 5, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

रात को वाहनों की चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवारों से की गई तलाशी में मिली चरस–

गोपेश्वर। चमोली पुलिस ने 1.513 किलोग्राम चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ड्रग फ्री देवभूमि-2025 मिशन के तहत पुलिस प्रशासन की ओर से नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। ज्योतिर्मठ पुलिस टीम को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त हैं और रात के समय आवागमन करते हैं।

सूचना पर बुधवार रात को कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस और एसओजी टीम ने जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की। जिस पर नगर के समीप एक मोटरसाइकिल को रोककर सवार की तलाशी ली गई। मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति मनीष राणा और पंकज सिंह कुंवर सवार थे।

पुलिस ने रात को आवागमन करने के बारे में पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद उनके कब्जे में रखे बैग की तलाशी ली गई, जिसमें 1. 513 किलोग्राम चरस बरामद हुई। दोनों अभियुक्तों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। साथ ही चरस तस्करी में प्रयोग में लाई जा रही मोटरसाइकिल को जब्त कर दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र भट्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र पंत, हेड कांस्टेबल विरेंद्र, सलमान और मोहम्मद युनूस शामिल रहे।

Latest News

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...
error: Content is protected !!