चमोली: चमोली पुलिस ने साइबर ठगी का मुख्य आरोपी विशाखापटनम से किया गिरफ्तार–

by | Dec 8, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

एक अ​धिकारी के साथ दो लाख 70 हजार 303 रुपये की कर दी थी पिछले साल धोखाधड़ी, जेल भेजा–

गोपेश्वर 08 दिसंबर 2024: सेना के अधिकारी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी को पुलिस ने आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।

सेना के एक अधिकारी ने ज्योतिर्मठ कोतवाली में 16 अगस्त 2023 को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा था कि एक व्यक्ति ने मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उसके साथ दो लाख 70 हजार 303 रुपये की धोखाधड़ी कर दी है। पुलिस ने जांच के बाद 19 मार्च 2024 को केरल के कोठमांगलम क्षेत्र से बी. मानिकंदन को गिरफ्तार किया। लेकिन मामले का मुख्य आरोपी आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में लगातार नाम व जगह बदल रहा था।

पुलिस टीम ने विशाखापटनम में कई दिनों तक प्रवास किया। स्थानीय पुलिस से संपर्क कर क्षेत्र की जानकारी जुटाई, एसओजी और साइबर सेल की मदद से तीन दिसंबर को आरोपी कारी सुरेश (38) निवासी विशाखापटनम आंध्र प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को आरोपी के पास से एक मोबाइल मिला, जिसमें आरोपी ने कई व्हाट्सएप ग्रुप बना रखे हैं। वह लोगों को ऑनलाइन नौकरी लगाने, शादी के लिए लड़का-लड़की ढूंढने, आधार कार्ड, पैन कार्ड वेरिफाइ करवाने, ऑनलाइन शेयर मार्केट में फर्जी वेबसाइट बनाकर पैसा लगवाने, साइबर अरेस्ट कर लिंक व ओटीपी भेजकर लोगों से धोखाधड़ी करता था। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में नंदानगर थानाध्यक्ष संजय सिंह नेगी, कांस्टेबल कोतवाली ज्योतिर्मठ अरुण गैरोला, कांस्टेबल सर्विलांस सेल राजेंद्र सिंह व कांस्टेबल अंकित शामिल रहे।

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!