घोषणा: केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल ने इस गांव के लिए समर्पित की अपनी पहली विधायक नि​धि–

by | Dec 8, 2024 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

विधायक ने कहा- ढाई साल के कार्यकाल में विकास कार्यों को दूंगी गति, बेसहारा का बनूंगी सहारा–

अगस्त्यमुनि: केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव में जीत कर आईं विधायक आशा नौटियाल ने अपनी पहली विधायक नि​धि ग्राम पंचायत सिल्ला ब्राह्मण गांव में ​स्थितपंचसिल्ला के आराध्य देवता साणेश्वर महाराज मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए देने की घोषणा की।

वे यहां रामलीला मंचन के समापन पर पहुंची थी। विधायक आशा नौटियाल ने डडोली ग्राम पंचायत के समीप सोगना गांव के लिए 400 मीटर सड़क निर्माण के लिए भी प्रयास करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ढाई साल के कार्यकाल में वे विधानसभा में विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष महावीर सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।

रविवार को सिल्ला गांव में चल रहे रामलीला का राजतिलक के साथ समापन भी हो गया है। इस मौके पर जिला पंचायत के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन तिवारी, कार्तिक स्वामी मंदिर समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, गढ़वाल विश्व विद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष देवेश नौ​टियाल, जयदीप बर्त्वाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल बहुगुणा, लक्ष्मण सिंह, पूर्व दायित्वधारी वीर सिंह बुडेरा, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य सावन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संचालन कुसुम भट्ट और अंकित पुरोहित ने संयुक्त रुप से किया।

Latest News

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...

सख्ती: जनपद में फिर से चलाया जाएगा राशन कार्ड सत्यापन अभियान, अपात्र होंगे चि​न्हित–

फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, पात्र लोगों को मिलेगा गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी सुविधाओं का...

जीरो ग्राउंड: रात को निरीक्षण पर निकले रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा–

आपातकालीन परिचालन केंद्र व यात्रा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण-- रुद्रप्रयाग, 29 अप्रैल 2026:...

चमोली: नम आंखों से भक्तों ने मां अनसूया को दी विदाई, जयकारों से गूंजी मंडल घाटी

सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...
error: Content is protected !!