उत्तराखंड: अपर सचिव स्तर के अ​धिकारी गांवों में करेंगे प्रवास, प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाएं ग्रामीणों को बताएंगे–

by | Dec 11, 2024 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के दिए निर्देश–

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में अपर सचिव स्तर के अ​धिकारियों को गांवों में प्रवास करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अ​धिकारियों को प्रदेश व केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। अ​धिकारी गांवों में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

निर्देश दिए गए कि अ​धिकारी राज्य के हर विकास खंड में जाकर गांवों का खाका तैयार करेंगे। गांवों में रात्रि प्रवास कर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देंगे। गांवों में प्रवास के दौरान वे स्थानीय लोगों से संवाद भी करेंगे। संवाद में आई जनसमस्याओं की एक रिपोर्ट बनाकर शासन को भी भेजेंगे। अ​धिकारी गांवों में अभी तक हुए विकास कार्यों की जानकारी भी लेंगे। इस संबंध में शासनादेश भी जारी हो गया है। इसके अलावा यदि अ​धिकारी के प्रवास के दौरान ब्लॉक स्तर पर कोई बैठक आयोजित हो रही है तो वे उसमें भी प्रतिभाग करेंगे।

वे यह भी देखेंगे कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है कि नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश व केंद्र की योजनाओं का लाभ पात्र व्य​क्तियों तक पहुंचाने के लिए गंभीर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशन में उत्तराखंड के विकास को नई गति दी जा रही है। हम अंत्योदय और गरीब कल्याण के संकल्प को सिद्धि की ओर ले जाने के लिए तत्पर हैं। अपर सचिव स्तर के अ​धिकारियों को गांवों में प्रवास करने के निर्देश दिए गए हैं। वे विकास की वस्तु​स्थिति को शासन के सम्मुख रखेंगे।

Latest News

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...
error: Content is protected !!