चमोली:जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने इन अ​धिकारियों को लगाई कड़ी फटकार, बैठक बीच में ही समाप्त की–

by | Dec 13, 2024 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

बैठक में योजनाओं की जानकारी नहीं होने पर डीएम ने सकारात्मक कार्यशैली के साथ कार्य करने की दी हिदायत–

गोपेश्वर 13 दिसंबर 2024: योजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिशासी अधिकारियों के पास पूरी जानकारी नहीं होने पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सख्त नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने सभी ईओ को कड़ी फटकार लगाते हुए सकारात्मक कार्यशैली के साथ जनहित के कार्य करने की हिदायत दी। सख्त चेतावनी दी कि अगली बैठक में सभी अधिशासी अधिकारी योजनाओं की पूरी जानकारी के साथ पहुंचें।

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों के साथ पीएम आवास (शहरी), पीएम स्वनिधि, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व डोर-टू-डोर कूड़ासेग्रिगेशन कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। लेकिन किसी के पास भी न तो योजनाओं की पूरी जानकारी थी और न ही वार्डों की समस्याओं की कोई जानकारी थी। डीएम ने इसपर सभी को कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त हिदायत दी।

डीएम ने निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में सफाई कार्यों की स्वंयरेखदेख करें। कूड़ा प्रबंधन के लिए ठोस व्यवस्था की जाए। पॉलीथिन उन्मूलन के लिए स्वंय सहायता समूह के माध्यम से कपड़े के बैग तैयार कराएं। नगर के हर वार्ड में जनता दरबार लगाकर समस्याएं सनकर उनका निस्तारण करें। निकाय की परिसंपत्तियों की सूची तैयार करें, जिन दुकानों व आवासों का किराया जमा नहीं हुआ है उसे जुर्माने के साथ वसूल करें। एंटी लिटरिंग एक्ट और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने व गंदगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। फड़ फेरी वालों का सत्यापन करने बाद स्वनिधि योजना का लाभ दिया जाए। पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत निर्माणाधीन आवासों का कार्य तत्काल पूरा किया जाए।

डीएम ने सभी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बैठक 28 दिसंबर को होगी, जिसमें सभी अधिशासी अधिकारी योजनाओं की पूरी जानकारी के साथ और तैयारी के साथ पहुंचें। बैठक के दौरान एडीएम विवेक प्रकाश, नोडल अधिशासी अधिकारी गोपेश्वर मानवेंद्र सिंह रावत, ईओ बदरीनाथ सुनील पुरोहित, ईओ पोखरी बीना नेगी, ईओ ज्योतिर्मठ हयात सिंह रौतेला, ईओ कर्णप्रयाग नरेंद्र सिंह रावत, ईओ गौचर हेमंत चौहान आदि मौजूद रहे।

ज्योतिर्मठ और पोखरी का भ्रमण कर सीखें

– डीएम ने निर्देश दिए कि सभी नए अधिशासी अधिकारी कूड़ा प्रबंधन सीखने के लिए ज्योतिर्मठ नगर पालिका का भ्रमण करें। नगर पंचायत पोखरी में रैन बसेरा, कैंटीन और लाइब्रेरी का भ्रमण कर उसी तरह अपने क्षेत्रों में भी कार्य करें।

Latest News

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...
error: Content is protected !!