चमोली: जनपद की चार नगर पालिका और नगर पंचायत में महिला को मिलेगा प्रतिनि​धित्व–

by | Dec 14, 2024 | चमोली, चुनाव | 0 comments

चमोली जनपद में नगर पालिका और नगर पंचायत में आरक्षण की ​स्थिति हुई स्पष्ट, पढ़ें पूरी खबर–

गोपेश्वर 14 दिसंबर 2024: चमोली जनपद में पहली बार अ​स्तित्व में आई नगर पंचायत नंदानगर में अध्यक्ष की कुर्सी पर महिला विराजमान होगी। इसके अलावा जनपद के चार निकायों में महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलेगा। जिसमें एक एससी महिला जबकि तीन सामान्य महिलाएं होंगी।

बता दें कि

चमोली जिले में 10 निकाय हैं, जिसमें चार नगर पालिका और छह नगर पंचायत शामिल हैं। उत्तराखंड शासन की ओर से शनिवार को निकायों में अध्यक्षों के आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। जिले में नंदप्रयाग नगर पंचायत हाल ही में अस्तित्व में आई है और यहां पहली बार नगर पंचाय के चुनाव होने हैं। शासन से जारी आरक्षण की सूची के अनुसार नंदानगर नगर पंचायत अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इसके अलावा नगर पंचाचतपीपलकोटी और नगर पालिका ज्योतिर्मठ में भी अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि नगर पालिका कर्णप्रयाग में अध्यक्ष पद को एससी महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है।

इसके अलावा गोपेश्वर और गौचर नगर पालिका में सामान्य सीट होगी। नगर पंचायत नंदप्रयाग सामान्य, पोखरी अनुसूचित जाति, गैरसैंण व थराली को सामान्य रखा है।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!