राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

by | Jun 28, 2026 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत–

गोपेश्वर, 27 जून 2026: कर्णप्रयाग में बीते 16 जून को निहंग और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद में आरोपित चारों निहंग सिख श्रद्धालुओं को जिला एवं सत्र न्यायाधीश चमोली की अदालत ने जमानत दे दी है। शनिवार को निहंगों की ओर से बचाव पक्ष के अ​धिवक्ता मोहन पंत के साथ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कर्णप्रयाग की अदालत में बेल बॉडदा​खिल किए गए। जिसके बाद देर शाम साढ़े सात बजे जिला कारागार पुरसाड़ी से उन्हें रिहा कर दिया गया। इस दौरान चमोली के जिला​धिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार भी मौके पर पहुंचे हुए थे। पुलिस अ​भिरक्षा में निहंंगों को रिहा किया गया। निहंगों के जमानत पर रिहा होने से उत्तराखंड शासन-प्रशासन ने राहत की सांस ली है। जबकि पिछले कुछ दिनों से चल रही विवाद की ​स्थिति भी सामान्य हो गई है।

बता ​दें कि सतविंदर सिंह, अजय सिंंह, जसप्रीत सिंह न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी में थे, जबकि घायल आरोपी मनप्रीत सिंह एम्स ऋ​षिकेश में पुलिस की निगरानी में उपचाराधीन था।

गौरतलब है कि हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे चर निहंगों का 16 जून को कर्णप्रयाग में वाहन पार्किंग को लेकर स्थानीय होटल संचालक से विवाद हो गया था। आरोप है कि निहगों ने स्थानीय लोगों पर तलवारों से हमला कर दिया। इससे चार लोगों को चोटें आई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों निहंगों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष के विरुद्ध भी मुकदमा किया है।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!