केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में शीतकाल में आईटीबीपी के हवाले हो जाते हैं धाम–
जोशीमठ 14 दिसंबर 2024: शीतकाल के लिए बदरीनाथ धाम और केदारनाथ में सुरक्षा का जिम्मा आईटीबीपी संभालेगी। बदरीनाथ धाम में आईटीबीपी की एक प्लाटून तैनात की गई है।
बदरीनाथ में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मी और पुलिस के जवान पहले से तैनात रहते थे। 2022 में केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोने की परत चढ़ाने के बाद बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने दोनों धामों में आईटीबीपी की तैनाती की मांग की थी।
उसके बाद से केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हर साल केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में शीतकाल के लिए कपाट बंद होने के बाद आईटीबीपी की एक-एक प्लाटून तैनात की जाती है। बदरीनाथ धाम में आईटीबीपी के जवान पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही बीकेटीसी के कार्मिक भी धाम में तैनात हैं।


