चमोली: नगर पालिका और नगर पंचायत के अ​धिशासीअ​​धिकारियों को जारी हुए कारण बताओ नोटिस–

by | Dec 14, 2024 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने भेजा कारण बताओ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब, अग्रिम कार्रवाई की दी चेतावनी–

गोपेश्वर 14 दिसंबर 2024: पीएम आवास, पीएम स्वानि​धि, कूड़ा प्रबंधन सहित कई योजनाओं की जानकारी न होने पर नाराज जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने चमोली जिले के नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, संतोषजनक जवाब नहीं देने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 12 दिसंबर को नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी, जिसमें पीएम आवास, पीएम स्वानिधि, कूड़ा प्रबंधन सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की जानी थी। लेकिन बैठक में किसी भी अधिशासी अधिकारी के पास योजनाओं व कार्यों की स्पष्ट जानकारी नहीं थी, जिस पर डीएम ने भी कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी को फटकार भी लगाई थी।

अब जिलाधिकारी ने नगर पालिका ज्योतिर्मठ, गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, गौचर, नगर पंचायत पीपलकोटी, नंदप्रयाग, पोखरी, थराली व गैरसैंण के अधिशासी अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि समीक्षा बैठक में बिना पूर्व तैयारी के प्रतिभाग किया गया, जिससे निकायों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा नहीं हो पाई। इस तरह का कृत्य एक ओर उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना है वहीं महत्वपूर्ण राजकीय कार्यों की अनदेखी भी प्रतीत होती है। इस कृत्य के लिए वे अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। पत्र प्राप्ति के तीन दिन के अंदर सभी को स्पष्टीकरण देना है कि किन परीस्थितियों में वे बिना तैयारी के समीक्षा बैठक में पहुंचे। साथ ही 28 दिसंबर को आयोजित बैठक में बिना प्रतिनिधि व स्टाफ के स्वयं पूरी सूचनाओं और तैयारी के साथ प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!