चमोली: दो दिवसीय अनसूया मेला हुआ शुरू, संतान कामना के लिए मंदिर में पहुंची 270 बरोही–

by | Dec 15, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

कई गांवों से देवी की डोलियां अनसूया मंदिर में पहुंची, विधायक लखपत बुटोला ने अपनी नि​धि से 3 लाख और राज्यसभा सांसद ने की 4 लाख देने की घोषणा–

गोपेश्वर 14 दिसंबर 2024: दत्तात्रेय जयंती पर श​क्ति​शिरोम​णि अनसूया माता मंदिर में दो दिवसीय अनसूया मेला शुरू हो गया है। कठूड़, बणद्वारा, खल्ला, देवलधार, सगर और मां अनसूया की डोली अपने भक्तों के साथ अनसूया मंदिर पहुंची। माता अनसूया से संतान प्राप्ति की कामना के लिए 276 बरोही मंदिर के मंडप में रात्रि जागरण के लिए पहुंची। सैकड़ों भक्त भी अनसूया माता मंदिर पहुंच गए हैं।

मंडल गेट पर देव डोलियों का मिलन हुआ-

शनिवार को विभिन्न गांवों की ज्वाला और मां भगवती की डोलियां अपनी बहन से मिलने के लिए अनसूया गेट पर पहुंची। इसके बाद अपने भक्तों को दर्शन देने के बाद सभी डोलियां सिरोली गांव पहुंची। यहांं पूजा-अर्चना के बाद एक-एक करके डोलियां अनसूया मंदिर पहुंची।

अनसूया मेले का शुभारंभ करते विधायक लखपत बुटोला-

इधर, बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने अनसूया गेट पर रिब्बन काटकर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने मेला आयोजन के लिए विधायक निधि से तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने भी मेला ट्रस्ट को अपनी निधि से चार लाख रुपये देने की घोषणा की।

अनसूया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार को सभी देव डोलियों की विधिवत पूजा-अर्चना होगी। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के समीप और पैदल रास्ते पर जगह-जगह निशुल्क भंडारे का आयोजन किया गया है। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, अरविंद नेगी, तेजवीर कंडेरी, अनिल कठैत, युद्धवीर बर्त्वाल, मनीष नेगी, चंद्रकला तिवारी, कलावती पाठक, अनूप सिंह नेगी के साथ ही कई भक्तगण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!