जिम्मेदारी: सरकार ने प्रधान और ब्लॉक प्रमुख को बनाया प्रशासन, आदेश जारी–

by | Dec 15, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

सरकार के निर्णय के बाद डीएम ने जारी किया आदेश, प्रधान कर रहे थे प्रशासक बनाने की मांग–

चमोली 15 दिसंबर 2024: ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रमुख की मांग पर मोहर लगाकर प्रदेश सरकार ने ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रमुख को भी प्रशासक बनाने का निर्णय लिया है। इसके बाद चमोली जनपद में ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत प्रमुखों को प्रशासक नियुक्त करने का जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आदेश जारी कर दिया है।

विकासखंड ज्योतिर्मठ में हरीश सिंह परमार, दशोली में विनीता देवी, नंदानगर में भारती देवी, पोखरी में प्रीति देवी, कर्णप्रयाग में चंद्रेश्वरी देवी, नारायणबगड़ में यशपाल सिंह, थराली में कविता देवी, देवाल में दर्शन दानू और गैरसैंण में शशि देवी को प्रशासक नियुक्त किया गया है। साथ ही सभी 610 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को प्रशासक बनाया गया है।

जिलाधिकारी की ओर से ग्राम प्रधानों व प्रमुखों को प्रशासक नियुक्त करने के आदेश में कहा गया है कि प्रशासक सामान्य रुटीन के कार्यों का निर्वहन करेंगे लेकिन नीतिगत निर्णय नहीं लेंगे।

विशेष परीस्थिति में यदि कोई नीतिगत निर्णय लेना है तो ग्राम पंचायत के लिए नियत प्राधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को संदर्भित किया जाएगा और जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!