चमोली: सुतोल गांव में पहली बार घनघनाई मोबाइल की घंटी, खिले ग्रामीणों के चेहरे–

by | Dec 15, 2024 | चमोली, संचार | 0 comments

नंदानगर विकास खंड के दूरस्थ गांव सुतोल में बीएसएनल ने शुरू किया मोबाइल टावर, ग्रामीणों को मिली राहत–

नंदानगर 15 दिसंबर 2024: चमोली जनपद के सुदूरवर्ती सुतोल गांव में भी अब ग्रामीण अपने घर में बैठकर ही मोबाइल फोन से सगे संबं​धियों से बात कर सकेंगे। शनिवार को सुतोल में बीएसएनएल का मोबाइल टावर शुरू हो गया है। लोगों के घरों में मोबाइल की घंटी घनघनाने लगी तो ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

विकासखंड नंदानगर के अंतर्गत सुतोल और पेरी गांव में अभी तक मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं थी। सुतोल के ग्रामीणों को मोबाइल पर बात करने के लिए करीब सात किमी दूर आना पड़ता था तो पेरी के ग्रामीणों को भी तीन किमी की दूरी तय करनी पड़ती थी।

लोगों की लंबे समय से क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की मांग चल रही थी। हाल ही में बीएसएनएल ने सुतोल गांव में स्थानीय विधायक भूपाल राम टम्टा के प्रयासों से मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू किया। टावर का काम पूरा होने पर शनिवार को विधायक प्रतिनिधि व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने टावर का उद्धाटन किया। अब सुतोल और पेरी गांव के साथ ही आसपास के अन्य गांव के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

सुतोल के पूर्व प्रधान पारसिंह नेगी, दौलत सिंह, देवेंद्र सिंह, बुदली देवी, कमला देवी, बसंती देवी, बलवंत सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि घर में मोबाइल की घंटी बजने पर काफी खुशी हुई है।

अब वे अपने परिचितों व नाते रिश्तेदारों से आसानी से फोन पर बात कर सकेंगे। उन्हें अब फोन करने के लिए धार-खाल नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर नंदिता रावत, कर्नल रिटायर्ड हरेंद्र रावत, दर्शन सिंह रावत सहित अन्य ग्रामीण व बीएसएनल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!