चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खैनुरी गांव में अनाथ बच्चों को ​भिजवाया जरुरत का सामान–

by | Dec 16, 2024 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

माता-पिता विहीन बच्चों को मुख्यमंत्री ने पहुंचाई मदद, तीन बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया–

गोपेश्वर 16 दिसंबर 2024: दशोली विकास खंड के खैनुरी गांव में तीन अनाथ बच्चों तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जरुरत की सामग्री पहुंचाई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चमोली जिला प्रशासन की टीम गांव में पहुंची और बच्चाें को सामग्री दी।

बता दें कि खैनुरी गांव के नैन सिंह की इसी साल अक्टूबर माहन में निधन हो गया था, जबकि उनकी पत्नी कुसुम देवी की 2020 में मौत हो गई थी। माता-पिता का सिर से साया उठ जाने के बाद 16 साल की संजना, 14 साल की साक्षी और दस साल का आयुष अनाथ हो गए थे। तब तक ये तीनों बच्चे गांव से दूर अकेली जगह पर ​स्थित मकान में अकेले रहे हैं। गांव के लोग ही इन बच्चों को जरुरत की सामग्री पहुंचा रहे हैं।

बच्चों को जरुरत की सामग्री देतीं प्रशासन की टीम-

राजकीय इंटर कॉलेज खैनुरी में प्रभारी प्रधानाचार्य पेड़ वाले गुरुजी किसी काम से खैनुरी गांव पहुंचे तो उन्हें इन बच्चों के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने बच्चों को जरुरी सामान लेने के लिए 2000 रुपये दिए और इसकी जानकारी मीडिया को दी।

विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बच्चों की मदद को लेकर जानकारी साझा की जाने लगी। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा तो उन्होंने बच्चों की मदद के लिए तुरंत जिला प्रशास को निर्देश दिए।

रविवार को राजस्व उपनिरीक्षक अनुज बंडवाल के नेतृत्व में टीम ने खैनुरी गांव पहुंचकर बच्चों को कंबल, गर्म कपड़े, फल और पोषण सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने बच्चों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिया। इससे पहले जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देश पर आठ दिसंबर को प्रशासन की टीम ने गांव जाकर बच्चों को जरूरी सामग्री वितरित की थी।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!