चमोली: गोपेश्वर में पीएमजीएसवाई कार्यालय के बाहर धरने पर डटे रहे निजमुला घाटी के ग्रामीण–

by | Dec 19, 2024 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

निजमुला-पाणा-ईराणी सड़क पर पुल निर्माण की मांग के लिए धरने पर बैठे ग्रामीण, विभागीय अ​धिकारियों के साथ ग्रामीणों ने बनाई ये योजना–

गोपेश्वर, 19 दिसंबर 2024: 31 किलोमीटर निजमुला-पाणा-ईराणी सड़क पर पुल निर्माण, पुल का नाम सड़क संघर्ष समिति के आंदोलनकारी स्वर्गीय प्रेम सिंह नेगी के नाम पर रखने और सड़क कटिंग के लिए दी गई ईराणी गांव के ग्रामीणों की भूमि का मुआवजा शीघ्र दिए जाने की मांग को लेकर पीएमजीएसवाई कार्यालय के बाहर धरने पर डटे निजमुला घाटी के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को भी अपना आंदोलन जारी रखा।

अब ग्रामीणों की पीएमजीएसवाई के अ​धिकारियों के बीच यह योजना बनीं कि शुक्रवार को विभागीय अ​धिकारी व ग्रामीण सड़क पर निर्मित हो रहे झींझी पुल पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने जाएंगे। यदि काम आशा के अनुरूप मिलेगा और अन्य मांगों पर भी तुरंत कार्रवाई होती है तो ग्रामीण अपना आंदोलन स्थगित कर देंगे। यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन जारी रखा जाएगा।

बृहस्पतिवार को निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य ईराणी विजय सिंह नेगी, दिनेश सिंह, हिम्मत सिंह, मोहन सिंह पहाड़ी, प्रेम सिंह, कानदेव सिंह बिष्ट, गौरव सिंह फरस्वाण, लक्ष्मण सिंह, भरत सिंह राणा, महेंद्र सिंह, मकर सिंह आदि ने धरना स्थल पर प्रदर्शन किया।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!