जय बंड भूमियाल: बंड मेले में हुआ मकरव्यूह, भावविभोर हुए दर्शक–

by | Dec 22, 2024 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी हुए प्रभावित, गायक दरवान नैथवाल और गायिका मीना बिष्ट के गीतों की रही धूम–

पीपलकोटी, 22 दिसंबर 2024: केदारघाटी मंडाण ग्रुप की ओर से बंड मेले में मकरव्यूह मंचन का आयोजन किया गया। महाभारत में 16वें दिन मकरव्यूह की रचना की जाती है। यह आयोजन गढ़वाली बोली-भाषा में आयोजित किया गया। ग्रुप के अध्यक्ष आचार्य कृष्णानंद नौटियाल और नरेंद्र सिंह रौथाण के निर्देशन में आयोजित इस मंचन में भीम कौरवों के भाई दुशासन का वध करते हैं। पांडवों द्वारा कर्ण वध का मंचन भी किया गया। इस मंचन को देखने के लिए बंड क्षेत्र की जनता उमड़ी हुई थी। इस धार्मिक कार्यक्रम की प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी कार्यक्रम की सराहना की।

इससे पूर्व शनिवार रात को हुई सांस्कृतिक संध्या लोकगायक जगदीश नैथवाल और गायिका मीना बिष्ट के नाम रही। दोनों गायकों ने एक के बाद एक गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों ने भी गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी।

गायक जगदीश नैथवाल ने जय बंड भूमियाल, त्वे सेवा लगोंदा से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने पैटीगे माता तेरी जमाण, ऊंचा कैलासूं मां तेरु सौर्यास.., वीर मां का वीर बेटा वीर सिंगा..,मेरी शोभनी बांद, दिन मेरा त्येरा बिगेर..आदि गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी।

गायिका मीना बिष्ट ने ऊंची डांडी कांठ्यूं की गोद मां, लोंकि जांद कुहेड़ी बरसात मां.., जै जै हो बंड भूमियाल की, जौ जस दियाला गौं गुठ्यारा.., तेरी राणी बोराणी जीतू झमकेलो गीत की प्रस्तुति दी। किरुली गांव के गायक देवराज के कनी रंगत आयीं च, बंड विकास मेला मां, कन रस्याण आयीं च बंड मेला मां गीत पर दर्शक झूम उठे। गायिका ममता ने फ्यूंली, बुरांस सी रंग खिल्यूं, पहाड़े की नौनी छऊं और कन प्यारु लगदू मेरा पहाड़ मां..गीत गाया।

रविवार को पिंडरघाटी बहुउद्देश्यीय एवं सांस्कृतिक समिति थराली के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

इस मौके पर मेला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, महामंत्री हरीश पुरोहित, कोषाध्यक्ष ताजवर नेगी, शंभू प्रसाद सती, अयोध्या हटवाल, अतुल शाह, किशन पुंडीर, अव्वल सिंह नेगी, प्रकाश नेगी, मथुरा सती, जगत सिंह नेगी, वृजलाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!