चमोली: स्व. इंद्रम​णिबडोनी की जयंती राजकीय इंटर कॉलेज बैरागना में धूमधाम से मनायी–

by | Dec 24, 2024 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

कई प्रतियोगिताएं हुई आयोजित, कई गढ़वाली पकवान बनाए, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए आयोजित–

गोपेश्वर, 24 दिसंबर 2024: राजकीय इंटर कालेज बैरागना में स्वर्गीय इंद्रम​णिबडोनी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सर्व प्रथम इंद्रम​णिबडोनी की प्रतिमा का अनावरण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस दौरान विद्यालय में कई पहाड़ी पकवान जैसे भंगजीरे की चटनी, मंडुवे की रोटी, झंगोरे की खीर, भट्ट का फाणा, गहत की मिसी रोटी, केले के पुव्वे, चौलाई का हलवा, रोट, राई की सब्जी झंगोरी की झोली आदि पकवान तैयार कर छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार को ​खिलाया गया। एमडीएम प्रभारी वसुदेव झिंक्वाण द्वारा इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में विशेष सहयोग दिया।

जीआईसी बैरागना में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देतीं छात्राएं-

इस अवसर पर विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही इंद्रम​णिबडोनी के जीवन दर्शन पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रथम स्थान कक्षा 6 के कृष्णा ने पाया, जबकि 11वीं के छात्र सागर कुमार ने द्वितीय और 8वीं कक्षा की एकता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग चमोली की ओर से वीर बाल दिवस के उपलक्ष में माई ड्रीम फॉर इंडिया तथा वट मेक मी हैपी विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही महिला कल्याण अ​धिकारी रजनी पंवार की ओर से बाल संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही 18 वर्ष तक के बच्चों का यदि कोई शोषण करता है तो उसकी ​​शिकायत 1098 पर करने की सलाह दी गई। इस दौरान आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में 8वीं कक्षा के साहिल कुमार ने प्रथम, 7वीं के सार्थक सेमवाल ने द्वितीय और 7वीं कक्षा की पल्लवी ने तृतीय स्थान पाया।

सीनियर वर्ग में 11वीं के सागर कुमार, 11वीं की ही अं​शिका व इसी कक्षा के आदित्य बर्त्वाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अव्वल छात्र-छात्राओं के साथ ही 38 अन्य छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर दिनेश चंद्र मैठाणी, रविंद्र सिंह फरस्वाण, वृजमोहन टम्टा, विनीता खत्री, पदमा रावत, रेखा कंडेरी, कल्पेश्वर ममगाईं, वसुदेव झिंक्वाण, दिनेश शाह, गजेंद्र अ​​ग्निहोत्री, सुधीर ढोंडियाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...
error: Content is protected !!