चमोली: अध्यक्ष पद के लिए 22 और सदस्य के लिए 48 आवेदन पत्र बिके–

by | Dec 27, 2024 | चमोली, राजकाज | 0 comments

आज शुरू हो जाएगी नामांकन प्रक्रिया, भाजपा और कांग्रेस प्रत्या​शियों के नामों की घोषणा भी होगी–

गोपेश्वर: निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत निर्वाचन में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार यानि आज से शुरू होगी। बृहस्पतिवार को अध्यक्ष व सदस्य के नामांकन प्रपत्रों का विक्रय हुआ, जिसमें अभी तक अध्यक्ष पद के लिए 22 और सदस्य के लिए 48 आवेदन प्रपत्र विक्री हुए हैं।

नगर पालिका ज्योतिर्मठ में अध्यक्ष के लिए एक व सदस्य के लिए छह प्रपत्र लिए गए। गौचर में अध्यक्ष के लिए दो व सदस्य के लिए 8 तथा कर्णप्रयाग में अध्यक्ष के लिए 3 और सदस्य के लिए 8 आवेदन लिए गए। नगर पंचायत नंदप्रयाग में अध्यक्ष के लिए 10 और सदस्य के लिए 6, पोखरी में अध्यक्ष के लिए 3 व सदस्य के लिए 13, पीपलकोटी में अध्यक्ष के लिए 3 व सदस्य के लिए दो, थराली में सदस्य के लिए तीन प्रपत्र बिके हैं। नगर पालिका गोपेश्वर और नगर पंचायत गैरसैंण व नंदानगर में अभी तक एक भी आवेदन पत्र नहीं बिके हैं।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि नगर पालिका गोपेश्वर की नामांकन प्रक्रिया कलेक्ट्रेट परिसर में संपन्न होगी, जबकि पीपलकोटी व नंदप्रयाग नगर पंचायत के नामांकन चमोली तहसील तथा कर्णप्रयाग व गौचर की कर्णप्रयाग तहसील में नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी। थराली व गैरसैंण की संबंधित तहसीलों में नामांकन प्रक्रिया होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने सभी आरओ और एआरओ को नामांकन की सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रत्या​शियों के नामों की घोषणा भी हो जाएगी।

Latest News

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...

चमोली: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में लापता पर्यटक की तलाश में जुटी वन विभाग व पुलिस टीम–

फूलों की घाटी में जाने के बाद से गायब है फरीदाबाद का पर्यटक-- ज्योतिर्मठ, 11 जून 2026: विश्व...

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...
error: Content is protected !!