निकाय चुनाव: कांग्रेस नेता तेजवीर कंडेरी ने दिया पार्टी से इस्तीफा, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे–

by | Dec 28, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ छोड़ी पार्टी, ब्लॉक नगर अध्यक्ष नरेंद्र कठैत ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ी, नंदप्रयाग में मचा घमाशान–

नंदप्रयाग, 28 दिसंबर 2024: निकाय चुनाव में टिकट आवंटन को लेकर नंदप्रयाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश बना हुआ है। टिकट न मिलने से क्षुब्ध नंदप्रयाग में मंगरोली गांव के पूर्व ग्राम प्रधान व जिला प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी छोड़ दी है।

साथ ही ब्लॉक नगर अध्यक्ष नरेंद्र कठैत ने भी कांग्रेस पार्टी से अलविदा कह दिया है। तेजवीर कंडेरी, नरेंद्र कठैत, देवेंद्र बिष्ट, दीपक कंडेरी, चंदन रौतेला और आशाराम सती ने अपना-अपना नामांकन करने का निर्णय लिया है। दो जनवरी को सभी लोग यह तय करेंगे कि कौन चुनाव लड़ेगा। सभी उसी उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।

तेजवीर कंडेरी शुरुआत से ही कांग्रेस कार्यकर्ता से लेकर जनपद में पदा​धिकारी रहे। उन्हें इस बार पार्टी से नगर पंचायत नंदप्रयाग के अध्यक्ष के लिए टिकट मिलने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन पार्टी ने किसी दूसरे व्य​क्ति को टिकट दे दिया, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है।

तेजवीर कंडेरी का कहना है कि छोटी उम्र से ही कांग्रेस के डंडे, झंडे ढोए। इस बार नगर पंचायत नंदप्रयाग में सीट सामान्य होने के चलते उनकी प्रबल दावेदारी थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। लिहाजा पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत दर्ज करूंगा।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!