चमोली: नगर पालिका और नगर पंचायत में टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में खलबली, एक के बाद एक ने दिए इस्तीफे–

by | Dec 28, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

गौचर में टिकट बंटवारे को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश, पढ़ें अन्य जगहों का हाल–

गोपेश्वर, 28 दिसंबर 2024: नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की ओर से नगर पालिका गौचर में टिकट बंटवारे को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त नाराजगी है। पार्टी हाईकमान के अध्यक्ष पद पर घो​षित प्रत्याशी से नाराज सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिलाध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा है। कार्यकर्ताओं ने टिकट आवंटन पर नाराजगी व्यक्त की है।

इधर, नगर पंचायत नंदप्रयाग में भी टिकट बंटवारे पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली है। यहां पूर्व ग्राम प्रधान व जिले के प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी की नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी से दावेदारी थी। उनकी दावेदारी को मजबूत बताया जा रहा था, लेकिन पार्टी की ओर से किसी अन्य को प्रत्याशी घो​षित किए जाने की बात सामने आ रही है, जिससे तेजवीर कंडेरी में भी आक्रोश है।

उन्होंने भी क्षुब्ध होकर पार्टी छोड़ने की बात हाई कमान से की है। उनके साथ कई अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लियाा है।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!