चमोली: दशोली विकास खंड के आठ प्रधानाचार्यों की दिसंबर माह की वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकी–

by | Dec 28, 2024 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

​शिक्षा अ​धिकारी ने जताई नाराजगी, जानें वजह, अपार आईडी बनवाने में लापरवाही, पढ़ें क्या है अपार आईडी–

गोपेश्वर, 28 दिसंबर 2024: अपार आईडी बनवाने में लापरवाही बरतने पर दशोली विकास खंड के आठ प्रधानाचार्यों की विकास खंड ​शिक्षा अ​धिकारी ने दिसंबर माह की वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं।

शनिवार को शिक्षा विभाग ने अपार आईडी (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) की समीक्षा हुई। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज ग्वाड़ देवलधार, राइंका गडोरा, पीपलकोटी, अलकापुरी, डुंग्री-मैकोट, छिनका, माणा-घिंघराण और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाड़ी में अपार आईडी बनाने का काम धीमा मिला।

विकास खंड शिक्षा अधिकारी दशोली पंकज कुमार उप्रेरी ने आदेश जारी करते हुए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के दिसंबर माह के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दिया है। उन्होंने कहा कि अपार आईडी बनाने में इन विद्यालयों की प्रगति न्यून पायी गई है। पूर्व में कई बार इस कार्य में गति लाने के लिए कहा गया, लेकिन लगातार लापरवाही बरती जा रही है। जबकि अपार आईडी की जिला से लेकर राज्य स्तर पर समीक्षा की जा रही है। निर्देश दिए गए कि अपार आईडी संतोषजनक होने पर ही वेतन आहरण पर विचार किया जाएगा।

विद्यालयों में इन दिनों बच्चों के और उनके परिजनों के आधार कार्ड मंगवाए जा रहे हैं। अपार आईडी कार्ड में छात्रों के लिंग, जन्मतिथि, माता-पिता का पता और फोटी लगी होगी। इसके अलावा इसमें अंकतालिका, प्रमाणपत्र, डिग्री-डिप्लोमा प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाणपत्र और विद्यालय स्थानांतरण प्रमाणपत्र सहित कई दस्तावेजों का डेटा तैयार किया जाएगा।

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!