चमोली में इस नगर पंचायत में मचा प्रत्या​शियों में घमासान, 11 लोगों ने निर्दलीय ताल ठोकी–

by | Dec 30, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

चमोली के 4 नगर पालिका और 6 नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए 51 और सदस्यों के 194 नामांकन हुए दाखिल–

गोपेश्वर, 30 दिसंबर 2024: सोमवार को नगर निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट से लेकर तहसीलों में खूब चहल-पहल रही। नामांकन के लिए अध्यक्ष के साथ ही सदस्य भी ढोल-दमाऊं के साथ पहुंचे। इस दौरान जबरदस्त श​क्ति प्रदर्शन किया गया। चमोली जनपद के 10 निकायों में अध्यक्ष पद पर 51 और सदस्य पद के लिए 194 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

नंदप्रयाग नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 11 और सदस्यों के लिए नौ ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिसमें अध्यक्ष के लिए भाजपा से सौरभ वैष्णव और कांग्रेस से पृथ्वी रौतेला के साथ ही कांग्रेस के बागी तेजवीर कंडेरी, नरेंद्र कठैत, शैलेंद्र बिष्ट, आशाराम सती, दीपक कंडेरी, चंद्र सिंह रावत, पंकज सजवाण, चंदन रौतेला और संदीप रावत ने नामाकंन किया है।

अपनी नानी और गुरु मां के साथ निर्दलीय प्रत्याशी अंकोला पुरोहित-

जनपद की सबसे बड़ी नगर पालिका और हॉट सीट गोपेश्वर में भाजपा प्रत्याशी संदीप रावत, कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद बिष्ट और निर्दलीय प्रत्याशी अनूप पुरोहित अंकोला ने नगर से लेकर कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और अपनी-अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद बिष्ट के श​क्ति प्रदर्शन में बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला भी शामिल हुए।

समर्थकों के साथ नामांकन करने जाते कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद बिष्ट-

वहीं निर्दलीय मोहन प्रसाद ने भी शक्ति प्रदर्शन किया। गोपेश्वर में सदस्यों के लिए 37 ने नामांकन किया। पीपलकोटी नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए पांच नामांकन हुए। जिसमें कांग्रेस से जयंती देवी, बीजेपी से डॉ. शशि देवली, निर्दलीय हरिबोधनी खत्री, ज्योति देवी और आरती नवानी शामिल रहे, जबकि सदस्यों के लिए नौ नामांकन हुए।

नामांकन पत्र दा​​खिल करने जातीं महिला प्रत्याशी-

वहीं नवगठित नगर पंचायत नंदानगर में अध्यक्ष के दो और वार्ड सदस्यों के 10 नामांकन पत्र दाखिल हुए। भाजपा प्रत्याशी संध्या देवराड़ी व कांग्रेस प्रत्याशी बीना देवी रौतेला ने कुरुड़ पुल से तहसील तक जुलूस निकाला, उसके बाद नामांकन पत्र दाखिल किया।

ज्योतिर्मठ में नगर पालिका अध्यक्ष के लिए कांग्रेस से देवेश्वरी शाह, भाजपा से सुषमा डिमरी और निर्दलीय किरन डिमरी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि सदस्यों के लिए 26 नामांकन हुए।

नगर पंचायत पोखरी में अध्यक्ष के लिए पांच और सदस्यों के 22 नामांकन पत्र दाखिल हुए। अध्यक्ष पद पर भाजपा से सिताबू लाल, कांग्रेस से समुद्रा देवी, निर्दलीय सोहन लाल, राजेंद्र कोठियाल और प्रतिमा देवी ने समर्थकों के साथ जुलूस निकालते हुए नामांकन पत्र दाखिल किए।

इसके अलावा थराली से अध्यक्ष के चार व सदस्यों के 11, गैरसैंण में अध्यक्ष के सात सदस्य के 22, कर्णप्रयाग में अध्यक्ष के 10 व सदस्यों के 24 व गौचर में अध्यक्ष के लिए चार व सदस्यों के 24 नामांकन पत्र दाखिल हुए।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!