पीपलकोटी: पांडव परिवार ने अपने भक्तों को दिए दर्शन, अस्त्र-शस्त्रों की पूजा की, सल्ला किया स्थापित–

by | Jan 2, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

पांडव नृत्य की परंपरा का आज भी निर्वहन कर रहे नौरख गांव के ग्रामीण, ध्या​णियां भी पहुंची–

पीपलकोटी, 01 जनवरी 2025: बंड क्षेत्र के नौरख गांव में इन दिनों माहौल भ​क्तिमय बना हुआ है। ग्रामीणों ने अपनेे पांडव देवताओं को पांच साल बाद फिर पांडव नृत्य आयोजन का वचन दिया था, वचनों को निभाते हुए ग्रामीण पांच वर्ष बाद फिर पांडव नृत्य आयोजन कर रहे हैं। इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए प्रवासी ग्रामीण औ​रध्या​णियां भी अपने मायके पहुंची हुई हैं। गांव में इन दिनों रौनक बनी हुई है। मौसम भी सामान्य होने के कारण पांडव नृत्य को देखने के लिए दूर दराज के गांवों के लोग भी पहुंच रहे हैं।

बुधवार को विधिवत रुप से पांडव के अवतारी पुरुषों ने अपने अस्त्र-शस्त्रों की पूजा की। इस दौरान पांडव परिवार ने आयोजन स्थल पर सल्ला(चीड़ का पेड़)पेड़ स्थापित किया। मान्यता है कि जब पांडव अज्ञातवास पर थे, तब पांडवों ने अपने अस्त्र-शस्त्र चीड़ के पेड़ पर संभालकर रखे थे। इसी परंपरा का आज भी पांडव नृत्य लीला में निर्वहन किया जाता है।

पांडव परिवार ने पीपलकोटी बाजार में अपने भक्तों को दर्शन दिए। इस मौके पर मुख्य पुजारी जयकृष्ण जोशी, जसवंत राणा, प्रबोध राणा, वृजहर्षराज तड़ियाल, महावीर, देवेंद्र कंडेरी, दयाल सिंह नेगी, दिलवर नेगी, सूरज आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!