चमोली: कार बैक करते वक्त अचानक खाई में गिरी, युवक की मौत–

by | Jan 3, 2025 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

गांव में छाया मातम, गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल में किया भर्ती, उपचार के दौरान हुई मौत–

पीपलकोटी, 03 जनवरी 2025: पीपलकोटी से गडोरा-अमरपुर-कम्यार सड़क पर एक कार बैक करते वक्त अचानक खाई में गिर गई, जिससे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे अमरपुर गांव के समीप 28 साल का रविंद्र सिंह अपनी कार को बैक कर रहा था। कार में रविंद्र अकेला ही था। बैक करते समय अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

दुर्घटना के तुरंत बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल रविंद्र को स्वामी विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया। परिजन उसे जिला अस्पताल गोपेश्वर लेकर आए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Latest News

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
error: Content is protected !!