उत्तराखंड: अब सस्ता गल्ला की दुकान में राशन के साथ मिलेगा सरसों का तेल–

by | Jan 8, 2025 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

जल्द तैयार होगा प्रस्ताव, सस्ते गल्ले की दुकानों के आवंटन में महिला आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव —

देहरादून, 07 जनवरी 2025: उत्तराखंड की सस्ते गल्ले की दुकानों में राशन के सा​थ उपभोक्ताओं को सरसों का तेल भी मिलेगा। इसके लिए अ​धिकारी प्रस्ताव तैयार करने में जुट गए हैं। मंगलवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या ने राज्य के सभी जिला पूर्ति अ​धिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। इसी दौरान उन्होंने अ​धिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

विधानसभा के सभागार कक्ष में हुई बैठक के बाद मंत्री ने बताया कि धान खरीद के मामले में इस वित्तीय वर्ष में प्रदेश का आंकड़ा संतोषजनक रहा है। अफसरों को अलगे वित्तीय र्वा में इसे और अ​धिक बढ़ाने के लिए कहा गया। बैठक में राशन की दुकानों के आवंटन में महिला आरक्षण लागू करने के प्रस्ताव को तेजी से स्वीकृत कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इस दौरान राशन डीलरों का लाभांश और परिवहन भाड़ा भुगतान दिसंबर 2024 तक करने के ​निर्देश दिए। इसमें से कुछ भुगतान अगले दो-तीन दिन में हो जाएगा। सभी जिला पूर्ति अ​धिकारियों को कहा कि वे अपने जनपद में अनाज वितरण के लिए एक ही बार में सही व सटीक आकलन करके भेजें, क्योंकि इसमें एक ही बार केंद्र से पैसा स्वीकृत होगा। कहा, अगर किसी जनपद से कम बजट की मांग की गई है तो बाद में उसे संशो​धित करना संभव नहीं होगा।

बैठक में अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलने वाले एलपीजी गैस रिफिलिंग को बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त मंत्री ने मुख्यमंत्री नमक योजना के बारे में जनता की प्रतिक्रिया किस तरह की है, इसकी जानकारी भी सभी जिला पूर्ति अ​धिकारियों से ली। बैठक में प्रमुख सचिव एल फैनई, अपर सचिव रुचि मोहन रयाल, आयुक्त हरिचंद सेमवाल, अपर आयुक्त पीएस पांगती आदि मौजूद रहे।

Latest News

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...
error: Content is protected !!