गोपेश्वर। कर्णप्रयाग विकास खंड के सिदोली गांव में जन समस्याओं के निराकरण एवं जन सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में 16 सितंबर बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय बहुउद्देश्यीय शिविर/जनता दरवार आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जिले के समस्त विभागों के अधिकारियों को तैयारी के साथ आवश्यक रुप से जनता दरवार में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। जनता दरवार में शिविर के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। विभागों को शिविर में स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए है। जिलाधिकारी ने क्षेत्रवासियों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। जनता दरवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
कर्णप्रयाग के इस गांव में लगेगा डीएम हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में जनता दरवार, विभागों के स्टॉल भी लगेंगे-
by laxmi Purohit | Sep 10, 2021 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

Latest News
अभियान के प्रथम चरण में 24 हजार 705 बच्चों पिलाई गई पोलियो की खुराक-- गोपेश्वर, 22 नवंबर 2026: पल्स...
लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी; शासनादेश और वित्तीय स्वीकृति मिलने तक...
पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में काम करने आया था, ज्वाइनिंग से पहले हुआ हादसा-- पीपलकोटी।...
यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चांसलर ने किया सम्मानित...
कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से किया विवाह, सादगीपूर्ण आयोजन बना चर्चा का...
21 नवंबर तक चलेंगे विवाह के कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी आयोजित...
कहीं पुल से 100 मीटर नीचे गिरी बस तो कहीं खाई में समाए बोलेरो और मैक्स वाहन, प्रधानमंत्री और...
मुख्यमंत्री ने कहा, बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल-- पीपलकोटी...
शीतकालीन पूजा स्थल में विराजमान हुए भगवान उद्धव और कुबेर, कल ज्योतिर्मठ पहुंचेगी आदि गुरु शंकराचार्य...
