चमोली: बड़ी कार्रवाई हुई, कनिष्ठ अभियंता से होगी एक लाख, बीस हजार की वसूली–

by | Jan 8, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

जिला​धिकारी के निर्देश पर हुई जांच तो सही पाई गई ​शिकायत, डीएम ने कहा जेई से होगी एक लाख बीस हजार की वसूली, पढ़ें क्या है मामला–

गोपेश्वर। विकासखंड गैरसैंण में विधायक निधि के अंतर्गत ग्राम चेपडों के चोरडा तल्ला से स्कूल धार तक पेयजल योजना निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कार्यदायी संस्था के कनिष्ठ अभियंता के लिखाफ कार्रवाई करते हुए 1.20 लाख की वसूली के आदेश जारी किए है।

दरअसल शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से शिकायत पत्र देकर बताया था कि ग्राम चोरड़ा, पोस्ट सिलपाट में विधायक निधि से पेयजल लाइन के लिए 1.50 लाख स्वीकृत की गई थी। विकासखंड गैरसैंण इसमें कार्यदायी संस्था थी। कार्यदायी संस्था द्वारा बिना कार्य किए ही 1.20 लाख की धनराशि का भुगतान किया गया।

शिकायत के निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार और विकास प्राधिकरण गैरसैंण के अवर अभियंता को संयुक्त निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए। निरीक्षण टीम द्वारा कार्यदायी संस्था, संबंधित कनिष्ठ अभियंता और शिकायतकर्ता के साथ चोरडा तल्ला से स्कूल धार तोक तक पेयजल लाइन का संयुक्त निरीक्षण किया गया। जिसमें कार्यदायी संस्था से पेयजल योजना की एमबी और संबंधित दस्तावेज नहीं मिले।

जांच के दौरान मुख्य स्रोत पर स्टील चेंबर के साथ ही कुछ पाइप नए और कुछ पुराने पाए गए। मुख्य स्रोत से 310 मीटर की दूरी के बाद तीन बटे चार इंच की पाइप लाइन को एक बटे दो इंच की छोटी पुरानी पाइप लाइन से जोड़ा गया है।

पुरानी पाइप लाइन 940 मीटर आगे तक बिछी है और इससे ही पेयजल आपूर्ति सुचारू की गई है। मौके पर कोई भी कार्य प्रगति पर नहीं पाया गया। निरीक्षण टीम की जांच आख्या मिलने पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के संबंधित कनिष्ठ अभियंता से 1.20 लाख धनराशि की वसूली के आदेश जारी किए है।

Latest News

हादसा: तोताघाटी के पास दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, एक घायल सुरक्षित, महिला लापता–

ऋ​षिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में गहरी खाई में जा गिरा वाहन, रेस्क्यू जारी...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा हेतु एलपीजी आपूर्ति 100 प्रतिशत बनाए रखने का किया अनुरोध–

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री सेे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने की भेंट, कई...

चमोली: हिमालय क्षेत्र में ​स्थित हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे भारतीय सेना के जवान व सेवादार–

हर साल यात्रा शुरू होने से एक माह पहले शुरू हो जाता है आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम-- जोशीमठ, 27...

जिम्मेदारी: प्रो. ​शिवेंद्र कुमार कश्यप गाेविंद बल्लभ पंत कृ​षि विवि पंतनगर के कुलपति नियुक्त–

राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने किया कुलपति की नियु​क्ति, प्रसिद्ध...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

दुखद: केदारनाथ पैदल मार्ग पर खच्चर की लात से चालक घायल, हायर सेंटर रेफर–

आपदा मित्र की टीम ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, ​स्थिति गंभीर-- गौरीकुंड, 27...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, नीती घाटी में तमक नाले में झील से कोई खतरा नहीं–

आज से खनन अपशिष्ट हटाने का कार्य होगा शुरू, शीघ्र सामान्य होगा नदी का बहाव चमोली। जिला​धिकारी गौरव...

जय केदार: व्यवस्थित और सुगमता से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के कर रहे हैं दर्शन: आशा नौटियाल–

केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, कहा...
error: Content is protected !!