निकाय चुनाव: देश में मोदी, यूपी में योगी और गोपेश्वर में बबलू करेंगे विकास, सीवर से जुड़ेंगे ये क्षेत्र–

by | Jan 9, 2025 | चमोली, राजनीति | 0 comments

जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सगर-गंगोलगांव से शुरू किया प्रचार अ​​भियान, बैठकों का दौर हुआ शुरू–

गोपेश्वर, 08 जनवरी 2025: नगर पालिका गोपेश्वर से भाजपा प्रत्याशी संदीप रावत बबलू के लिए जनपद के प्रभारी मंत्री व प्रदेश चिकित्सा एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मतदाताओं से समर्थन की अपील की। उन्होंने गंगोलगांव में चुनावी बैठक को संबो​धित किया। कहा कि केंद्र में मोदी, यूपी में योगी और गोपेश्वर में बबलू जनता के लिए समर्पित हैं। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रहते उन्होंने अ​द्वितीय काम किए। कहा कि सगर-गंगोलगांव वार्ड को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। रुद्रना​थ पैदल ट्रेक का सुधारीकरण के साथ ही रुद्रनाथ में सुविधाएं जुटाई जाएंगी।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि महिला समूहों को 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण दिया जा रहा है। कहा कि चमोली जनपद के सरकारी अस्पताल में डायलिसिस सेवा को निशुल्क कर दिया गया है। मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की। कहा नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी की जीत होती है तो पालिका के सभी वार्डों की समस्याओं को पूरा कर दिया जाएगा। सगर-गंगोलगांव को सीवरेज सुविधा से जोड़ा जाएगा। इससे पूर्व उन्होंने प्रत्याशी के साथ सगर गांव में भ्रमण कर जनता की समस्याएं सुनीं।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, जिला प्रभारी चंडी प्रसाद भट्ट, महिला मोर्चे की प्रदेश संयोजक चंद्रकला तिवारी, शिक्षा मंत्री के प्रतिनिधि तारेंद्र प्रसाद थपलियाल, मनोज भंडारी आदि मौजूद रहे। संचालन विरेंद्र असवाल ने किया। भाजपा प्रत्याशी संदीप रावत बबलू ने कहा कि जनता की सेवा के लिए हमेशा समर्पित हूं। जनता को संबो​धित करते हुए उनके आंखों से आंसू झलक उठे।

Latest News

चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
error: Content is protected !!