रुद्रप्रयाग: राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए प्रचार वाहनों को जिला​धिकारी सौरभ गहरवार ने किया रवाना–

by | Jan 9, 2025 | प्रशासन, रूद्रप्रयाग | 0 comments

जिला​धिकारी ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहनों को तीनों विकासखंडों के लिए किया रवाना–

रुद्रप्रयाग, 09 जनवरी 2025: 38वें राष्ट्रीय खेल के सफल आयोजन हेतु खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रचार वाहनों को कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने हरी झंडी दिखाकर तीनों विकासखंडों के लिए रवाना किया।

उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन हेतु जो भी कार्यक्रम व रूट चार्ट निर्धारित किया गया है, उन्हीं के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके साथ-साथ कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी कराया जाए।

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज चैहान ने अवगत कराया कि 38वें राष्ट्रीय खेल के सफल आयोजन हेतु प्रचार वाहनों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा वाहनों को हरी झंडी दिखाई गई है। रूट चार्ट के अनुसार 9 जनवरी से 11 जनवरी तक तीन प्रचार वाहन तीनों विकासखंडों में प्रचार-प्रसार करेंगे।

9 जनवरी को अगस्त्यमुनि विकासखंड में प्रचार वाहन कलेक्ट्रेट से बेलनी, बेलनी से रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार, गुलाबराय, जवाड़ी बाईपास होते हुए रुद्रप्रयाग तहसील, तहसील से तिलवाड़ा, तिलवाड़ा से रामपुर, रामपुर से सिल्ली, सिल्ली से अगस्त्यमुनि (रात्रि विश्राम) तक जाएंगे।

10 जनवरी को प्रचार वाहन अगस्त्यमुनि से बेंजी, बेंजी से बावई, बावई से चोपता, चोपता से खड़पतिया, खड़पतिया से घिमतोली, घिमतोली से कनकचौरी, कनकचौरी से मोहनखाल, मोहनखाल से चंद्रनगर, चंद्रनगर से भणज, भणज से कंडारा, कंडारा से अगस्त्यमुनि (रात्रि विश्राम) करेगा।

11 जनवरी को प्रचार वाहन अगस्त्यमुनि से सौडी, सौडी से गबनी गाँव, गबनी गाँव से गिवाड़ी गाँव, गिवाड़ी गाँव से बाँसवाड़ा, बाँसवाड़ा से वापसी चंद्रापुरी, चंद्रापुरी से गिवाड़ी गाँव जाएंगे।

दूसरा वाहन ऊखीमठ विकासखंड में 9 जनवरी को कलेक्ट्रेट से बाँसवाड़ा, बाँसवाड़ा से भीरी, भीरी से संसारी, संसारी से चुन्नी मंगोली, चुन्नी मंगोली से ऊखीमठ (रात्रि विश्राम) करेगा।

10 जनवरी को ऊखीमठ से मनसूना, मनसूना से बुरूवा, बुरूवा से उनियाणा, उनियाणा से राऊलैक, राऊलैक से रांसी, रांसी से वापसी ऊखीमठ (रात्रि विश्राम) करेगा।

11 जनवरी को ऊखीमठ से गुप्तकाशी, गुप्तकाशी से नाला, नाला से नारायणकोटी, नारायणकोटी से वापसी करेगा।

तीसरा वाहन जखोली विकासखंड में 9 जनवरी को कलेक्ट्रेट से तिलवाड़ा, तिलवाड़ा से तिलकनगर, तिलकनगर से सुमाड़ी, सुमाड़ी से तुनेटा, तुनेटा से बैनोली, बैनोली से हरिनगर, हरिनगर से मयाली, मयाली से जखोली (रात्रि विश्राम) करेगा।

10 जनवरी को प्रचार वाहन जखोली से कपणीयों, कपणीयों से बच्चवाड़, बच्चवाड़ से पांठी, पांठी से खलियांण, खलियांण से जखवाड़ी रणधार, जखवाड़ी रणधार से गैठाणा बधाणी, गैठाणा बधाणी से वापसी जखोली (रात्रि विश्राम) करेगा।

11 जनवरी को प्रचार वाहन जखोली से रामाश्रम, रामाश्रम से बजीरा, बजीरा से गौर्ति, गौर्ति से फतेडू, फतेडू से चिरबटिया जाएगा।

प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाने के दौरान अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, उद्यान अधिकारी वीरेंद्र सिंह नेगी, सूचना विभाग से प्रभारी सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित विभिन्न खेलों से जुड़े प्रतिभागी मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!